• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

पुणे में 2 को रौंदने वाले नाबालिग को परोसा गया पिज्जा और बिरयानी? उठ रहे गंभीर सवाल

May 21, 2024
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

पुणे में 2 को रौंदने वाले नाबालिग को परोसा गया पिज्जा और बिरयानी? उठ रहे गंभीर सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
1
घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर व्यवसायी से नकदी समेत 4.70 लाख के जेवर लूटे

पुणे: सड़क हादसा मामले में अब विपक्ष भी महाराष्ट्र सरकार को घेर रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस स्टेशन में पिज्जा और बिरयानी परोसी गई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इधर, पुणे पुलिस का कहना है कि इस संबंध में सेशन्स कोर्ट का रुख किया है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने पुणे पुलिस आयुक्त को हटाए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक की तरफ से भी नाबालिग आरोपी की मदद किए जाने की बात कही है। रविवार को पुणे के कल्याणीनगर में हुई घटना में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने दो लोगों को रौंद दिया था, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राउत का कहना है, ‘पुणे पुलिस ने एक ऐसे अमीर लड़के की मदद की है, जिसने दो युवाओं की जान ले ली…। आप उसे पिज्जा और बर्गर किस बात के लिए खिला रहे हैं? अब वीडियो भी सामने आ चुका है कि लड़का शराब पी रहा था। सभी असलियत को जानते थे, लेकिन इसके बाद भी उसकी मदद की।’

उन्होंने कहा, ‘पुलिस आयुक्त को निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने आरोपी को बचाने की कोशिश की है। एक युवा जोड़े की मौत हो गई और आरोपी को महज 2 घंटे के अंदर जमानत मिल गई। वीडियो में ययह देखा जा सकता है कि वह नशे में था, लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट निगेटव आई थी। कौन आरोपी की मदद कर रहा है? यह पुलिस आयुक्त कौन है? उन्हें हटाया जाना चाहिए या पुणे के लोग सड़कों पर उतरेंगे।’

सलमान खान केस से तुलना
इसके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक रविंद्र धांगेकर ने भी आरोप लगाए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस मामले की तुलना सलमान खान के हिट एंड रन केस से की है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में किशोर ने यह कहते हुए ड्रामा किया कि वह गाड़ी नहीं चला रहा था। उन्होंने कहा, ‘लेकिन चश्मदीद युवक और युवती के लिए खड़े हुए। उसने पुलिस को वीडियो सबूत दिया है कि कार विशाल अग्रवाल का बेटा चला रहा था और ड्राइवर पास में बैठा हुआ था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अंत मे येरवाड़ा पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। देरी से गिरफ्तारी के कई मामलों में आरोपी को कानून का डर दिखाने के लिए एक दिन के लिए हिरासत में रखा जाता है। हालांकि, आरोपी को CRPC के प्रावधानों का पालन करते हुए वेकेशन कोर्ट के सामने तुरंत पेश किया गया…। यह केस कई सवाल उठाता है।’

उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे
पीटीआई भाषा के अनुसार, पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, रविवार को ही हमने अदालत (बोर्ड) के समक्ष एक आवेदन दायर किया था। इसमें किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने और उसे ऑब्जर्वेशन होम में भेजने की अनुमति मांगी गई थी क्योंकि अपराध जघन्य है, लेकिन याचिका को खारिज कर दिया गया था। हम अब उसी याचिका के साथ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इन मामलों की जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दी। उन्होंने कहा, मामले को एसीपी स्तर के अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया गया है। हम इस मामले में एक विशेष वकील नियुक्त करेंगे।

इस हादसे में 24 वर्षीय अनीस अवधिया और 24 साल की ही अश्विनी कोस्टा ने जान गंवा दी है। युवक और युवती मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में नौकरी करते थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे। FIR के मुताबिक, दोनों जैसे ही कल्याणीनगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ही सड़क पर गिर गए और मौके पर मौत हो गई।

Previous Post

UP के 3 गांव जहां 100% मतदान, कम था एक वोट तो युवक को फ्लाइट से बुलाया

Next Post

इस बार कितनी सीटें जीत रही भाजपा? प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

Next Post
BJP का ग्राफ गिरने के पीछे कौन जिम्मेदार, प्रशांत किशोर ने दिया जवाब

इस बार कितनी सीटें जीत रही भाजपा? प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

Comments 1

  1. Pingback: पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में क्या है अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? सामने आई 3 साल पुरानी कहानी - ON THE DOT

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”
  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In