• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कमिंस ने बताए SRH की हार के कई कारण, कहा- ये वह पिच नहीं थी, जिस पर...

कमिंस ने बताए SRH की हार के कई कारण, कहा- ये वह पिच नहीं थी, जिस पर…

May 27, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

कमिंस ने बताए SRH की हार के कई कारण, कहा- ये वह पिच नहीं थी, जिस पर…

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 27, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कमिंस ने बताए SRH की हार के कई कारण, कहा- ये वह पिच नहीं थी, जिस पर...

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 फाइनल में मिली हार के कारणों का जिक्र किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एसआरएच को बुरी तरह से हराया और खिताबी जीत दर्ज की। केकेआर ने तीसरा खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में जो टीम किसी से रुक नहीं रही थी, उसे केकेआर ने काबू में किया। फाइनल के बाद पैट कमिंस ने माना है कि उन्होंने हमें मैच से बाहर कर दिया था। कप्तान कमिंस ने हार के कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने रन कम बनाए। उनका कहना था कि यह वह पिच नहीं थी, जिस पर 200 प्लस रन बनाए जा सकते थे।

पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। दुर्भाग्य से, पुराने साथी स्टार्की (मिचेल स्टार्क) ने फिर से अच्छी गेंदबाजी करना शुरू कर दिया। आज रात अच्छा नहीं खेले, पूरी तरह मात खा गए। आप उम्मीद करते हैं कि आप कुछ बाउंड्री हासिल कर लेंगे, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, वास्तव में हमें कुछ नहीं मिला। पिछले हफ्ते अहमदाबाद में भी ऐसा ही हुआ था, जहां उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए पूरा श्रेय उनको जाता है। यह थोड़ा पेचीदा विकेट था। अगर हम 160 रन बना लेते तो ऐसा लगता कि हम खेल में हैं। 200 प्लस वाला विकेट जैसा महसूस नहीं हुआ। खैर संक्षेप में, शायद कुछ अतिरिक्त रनों से हमें मौका मिल जाता।”

कमिंस ने आगे कहा, “बहुत सारे पॉजिटिव देखने को मिले, जिस शैली में लोगों ने विशेष रूप से बल्ले से खेला। ना केवल 250, बल्कि इसे तीन बार बनाने के लिए काफी कौशल की जरूरत होती है। यह वास्तविक है, आप अपने आप को काफी हद तक बाहर रख रहे हैं। मुझे अच्छा लगा कि वे लोग बहुत बहादुर थे। हाई प्रेसर की स्थिति में, उन्होंने खेल को आगे बढ़ाया। यह बहुत मजेदार था, हैदराबाद में प्रशंसकों को यह पसंद आया। बढ़िया सीजन रहा। यह शानदार था, इससे पहले मैंने बहुत से लोगों के साथ काम नहीं किया था।”

एसआरएच के कप्तान ने आगे टीम को लेकर कहा, “भुवी (भुवनेश्वर कुमार) जैसे कुछ उम्रदराज, अनुभवी लोगों के साथ काम करना वाकई खुशी की बात थी। भुवी, नट्टू, जयदेव अच्छे थे और उनमें ढेर सारी युवा प्रतिभाएं थीं। वास्तव में शानदार टीम, सहयोगी स्टाफ अद्भुत था, कुछ महीने बहुत अच्छे रहे। हम यहां भारत में बहुत खेलते हैं, लेकिन यह आम तौर पर नीले रंग का समुद्र है। एक बार के लिए भीड़ का हमारे पक्ष में होना अच्छा है। अद्भुत टूर्नामेंट, हर साल बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। इस सीजन में यह अद्भुत था।”

Previous Post

IRS अफसर के घर मिली BHEL की अधिकारी की लाश,डेटिंग ऐप से हुई थी मुलाकात

Next Post

आलिया भट्ट ने बेटी राहा के नाम किया अपना संडे, अच्छा इंसान बनने की दी सीख

Next Post
आलिया भट्ट ने बेटी राहा के नाम किया अपना संडे, अच्छा इंसान बनने की दी सीख

आलिया भट्ट ने बेटी राहा के नाम किया अपना संडे, अच्छा इंसान बनने की दी सीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In