• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ऐसे दिखते हैं रियासी के दरिंदे, स्केच जारी, 20 लाख के इनाम का ऐलान

रियासी आतंकी हमला केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिरासत में लिए 50 संदिग्ध; तलाशी और तेज

June 13, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

रियासी आतंकी हमला केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिरासत में लिए 50 संदिग्ध; तलाशी और तेज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 13, 2024
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऐसे दिखते हैं रियासी के दरिंदे, स्केच जारी, 20 लाख के इनाम का ऐलान

जम्मू:रियासी में पिछले दिनों श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कस्मीर पुलिस ने मामले में 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा, “जिला पुलिस रियासी ने पी/एस पौनी के कांडा इलाके में तीर्थयात्रियों की बस पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में 50 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।” चार दिन पहले रविवार ( 09 जून) को हुई इस घटना में कई लोग हताहत हो गए थे ।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए विभिन्न जिलों के वन क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यह कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर जम्मू के बाहरी इलाके नरवाल बाईपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

पिछले चार दिन में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किए हैं, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए। कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुबह डोडा जिले में गंडोह के कोटा टॉप, चट्टागल्ला और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया, जहां मंगलवार और बुधवार को आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को जिले में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था और उसका स्केच भी जारी किया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि रियासी और राजौरी जिले में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी के स्केच से मिलते-जुलते चेहरे वाले एक शख्स को दोपहर में रियासी में एक बस से हिरासत में लिया गया और उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा और पास के पुंछ में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकी खतरे के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

कठुआ में मंगलवार रात से शुरू हुई और 15 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई थी, जबकि एक नागरिक घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को एक परामर्श जारी कर जम्मू क्षेत्र के निवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की आवाजाही के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया था। राजौरी और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकी खतरे की आशंका जताने वाली खुफिया सूचनाओं के बाद यह परामर्श जारी किया गया।

Previous Post

बीएस येदियुरप्पा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पॉक्सो केस में जारी गैर-जमानती वॉरंट

Next Post

यूपी पुलिस में अग्निवीर व्यवस्था? अखिलेश यादव के हमले के बाद आ गई सफाई, प्रियंका गांधी का भी निशाना

Next Post
अखिलेश के हमले के बाद प्रियंका का भी निशाना

यूपी पुलिस में अग्निवीर व्यवस्था? अखिलेश यादव के हमले के बाद आ गई सफाई, प्रियंका गांधी का भी निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In