• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 16, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
नशिराबाद का जगा नसीब, पधारे शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

नशिराबाद, जलगांव (महाराष्ट्र) : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान समय में महाराष्ट्र राज्य के खान्देश की यात्रा कर रहे हैं। लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय से महाराष्ट्र की धरा को पावन बनाने वाले मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमण जी रविवार को अपनी धवल सेना के साथ नशिराबाद में पधारे तो मानों नशिराबाद का नसीब ही खुल गया। श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। आचार्यश्री नशिराबाद में एकदिवसीय प्रवास के लिए न्यू इंग्लिश स्कूल प्राथमिक विद्या मंदिर में पधारे।

रविवार को सूर्योदय के कुछ समय पश्चात सुप्रसिद्ध भुसावल नगरी ने युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल प्रस्थान किया। भुसावल की जनता ने अपने कृतज्ञ भाव समर्पित किए। सभी को पावन आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले। मार्ग में केले के वृक्षों से भरे हुए खेत इस क्षेत्र को समृद्ध बनाए हुए थे। मार्ग में अनेक लोगों को आशीष प्रदान करते हुए तीव्र धूप में लगभग चौदह किलोमीटर का विहार कर नशिराबाद में पधारे।

विद्या मंदिर परिसर में बने वीर सावरकर बहुद्देशीय सभागृह में उपस्थित श्रद्धालु जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी भी जीवन जीता है तथा दुनिया के सभी प्राणी जीवन जीते हैं। जीवन जीने के कितना प्रयत्न करना होता है। जीवन की आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आदमी को धनार्जन करने की भी आवश्यकता होती है। भोजन के लिए अन्न, कपड़े, मकान, दवा, शिक्षा आदि-आदि कार्य करने ही होते हैं। जीवन है तो मृत्यु भी निश्चित है। मृत्यु कब होनी है, यह किसी को पता नहीं होता।

आत्मा और शरीर का अलग हो जाना मृत्यु, आत्मा और शरीर का संयोग जीवन तथा आत्मा का जन्म-मृत्यु के चक्र से सदा के लिए मुक्ति मोक्ष है। आदमी यह सोचे कि यह जीवन अनित्य है, अशाश्वत है तो क्यों इस मानव जीवन का उपयोग अपनी आत्मा के कल्याण में लगाएं। आत्मा के कल्याण के लिए अपने जीवन को धर्म से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। आत्मा के शोधन के लिए संवर और निर्जरा की साधना का अभ्यास हो। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी कोई भी व्यापार-धंधा करे, उसमें आदमी को ईमानदारी रखने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में जितना संभव हो सके, हिंसा से बचने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में शांति रहे, इसके लिए विवेकपूर्व व्यवहार हो। क्रोध से बचने का प्रयास हो। जीवन में नशामुक्तता रहे। इस प्रकार आदमी अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास कर सकता है।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने नशिराबाद के इस विद्यालय को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कारों के विकास का भी प्रयास हो तो उनके जीवन का भी कल्याण हो सकता है। आचार्यश्री के पावन पाथेय के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी जनता को उद्बोधित किया।

आचार्यश्री के स्वागत में ब्रह्मकुमारी मंगला दीदी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। न्यू इंग्लिश स्कूल के शिक्षक श्री राजू पांचपाण्डेसर ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावना व्यक्त की। बालिका प्रेक्षा-प्रांजल कुचेरिया, अवनि कुचेरिया, जिनल कुमठ, किरण कुचेरिया ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। श्रीसंघ की ओर से श्री नितीन चोपड़ा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्थनीय तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया।

कार्यक्रम के अंत में रावेर से भाजपा की सांसद व वर्तमान भारत सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाली श्रीमती रक्षा खडसे आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में उपस्थित हुईं। उन्होंने आचार्यश्री के दर्शन कर पावन आशीष प्राप्त किया।

 

Previous Post

वादे पूरे करने को फंड की जरूरत, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर बोली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार

Next Post

जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Next Post
जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

जैन साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In