• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से भिड़ा चीन, समर्थन में उतरा भारत

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से भिड़ा चीन, समर्थन में उतरा भारत

June 29, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से भिड़ा चीन, समर्थन में उतरा भारत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 29, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से भिड़ा चीन, समर्थन में उतरा भारत

नई दिल्ली। हाल के हफ्तों में चीन की आक्रामक कार्रवाइयों से दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ गया है। पिछले हफ्ते फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा था कि उनका देश “किसी भी विदेशी ताकत” के आगे नहीं झुकेगा लेकिन कभी युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना द्वारा फिलीपींस की नौसेना के जवानों को घायल करने और एक झड़प में कम से कम दो सैन्य नौकाओं को क्षतिग्रस्त किये जाने की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह कहा। अब इस मुद्दे पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारत ने खुलकर फिलीपींस का समर्थन किया है।

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में बलपूर्वक यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है। भारत ने यह बयान क्षेत्र में फिलीपीन के समुद्री अभियानों के खिलाफ चीन के बढ़ते कदमों को लेकर उपजी चिताओं के बीच दिया है। दक्षिण चीन सागर में कुछ दिन पहले चीन और फिलीपीन के समुद्री सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, नियम-आधारित व्यवस्था के सम्मान और शांतिपूर्ण तरीके से विवादों के समाधान पर जोर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि भारत का यह भी मानना ​​है कि ऐसी कोई घटना या रुख नहीं होना चाहिए जो क्षेत्र को अस्थिर करे। जायसवाल ने भारत के रुख को भी रेखांकित किया कि विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अस्थिर करने वाली या एकतरफा कार्रवाइयों का विरोध करते हैं जो बलपूर्वक या जबरदस्ती यथास्थिति को बदलने की कोशिश करती है। हम विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।’’ हाइड्रोकार्बन के विशाल स्रोत दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता के चीन के व्यापक दावों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। वियतनाम, फिलीपीन और ब्रुनेई सहित क्षेत्र के कई देश भी इस पर अपना दावा करते हैं।

फिलीपींस की सेना द्वारा सार्वजनिक किए गए टकराव के वीडियो और तस्वीरों में चीनी तट रक्षक के कर्मी फिलीपीन के नौसेना की एक नाव पर प्रहार करते, सायरन बजाते और स्ट्रोब लाइट का उपयोग करते देखे जा सकते हैं। वहीं, चीन की सरकार ने कहा है कि जब फिलीपीन के सैनिकों ने उसकी चेतावनी को नजरअंदाज किया तब उसे कार्रवाई करनी पड़ी। इस हिंसक टकराव ने अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य पश्चिमी और एशियाई देशों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, चीन और फिलीपीन ने इसे उकसावे के लिए एक-दूसरे को दोषी करार दिया है।

Tags: दक्षिण चीन सागर
Previous Post

सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर, वीडियो देख हो रही सिंगर की तारीफ

Next Post

पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

Next Post
पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In