• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

June 29, 2024
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 29, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
पेपरवेट था हीरा, पास थीं 50 रोल्स रॉयस कारें;कौन था देश का पहला अरबपति

नई दिल्ली। भारत के टॉप उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी जैसे नाम शामिल हैं, जो संपत्ति के मामले में दूसरों से काभी आगे हैं। वे अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक होकर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। मगर क्या आप भारत के पहले अरबपति के बारे में जानते हैं? इतिहास के पन्ने पलटें तो कई लोग दावा करते हैं कि चंगेज खान अब तक का सबसे अमीर शासक था लेकिन भारत में एक राजा ऐसा भी था जिसकी कुल संपत्ति 19 लाख करोड़ रुपये थी। यह अमीर आदमी कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान हैं।

निजाम उस्मान का जन्म 6 अप्रैल, 1886 को हुआ था। दुनिया के सर्वकालिक सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में उस्मान का स्थान चौथा नंबर है। उस्मान आजादी के बाद भी जीवित रहे, उन्होंने 1911 में 25 वर्ष की उम्र में हैदराबाद की गद्दी संभाली और 37 वर्ष तक राज्य किया। उनकी अधिकांश संपत्ति गोलकुंडा की हीरे की खदानों से आती थी। इतिहासकारों का दावा है कि उस्मान के पास कई महंगे गहने भी थे।

पेपरवेट था करोड़ों का हीरा
कुछ इतिहासकारों का दावा है कि उस्मान के पास 185 कैरेट का ‘जैकब’ हीरा था। वे इस हीरे का उपयोग कागज दबाने यानी पेपरवेट के तौर पर किया करते थे। इसके अलावा उस्मान के पास ‘होप’, ‘दरिया-ए-नूर’, ‘नूर-उल-ऐन’, ‘प्रिंसी’, ‘रीजेंट’, ‘विटल्सबैक’ जैसे महंगे हीरे थे। कहा जाता है कि उस्मान ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनकी शादी के मौके पर ढेर सारे गहने दिए थे। इनमें विशेष मुकुट और हार थे।

गराज में 50 रोल्स रॉयस कारें भी थीं
उस्मान के पास अपने सिक्के ढालने के लिए एक अलग टकसाल थी। उनके पास परिवहन के लिए एक प्राइवेट प्लेन भी था। उस्मान को तरह-तरह की लग्जरी कारें इकट्ठा करने का शौक था। इतिहासकारों का दावा है कि उनके संग्रह में 50 रोल्स रॉयस थीं। इतिहासकारों के एक वर्ग ने कहा कि उस्मान के संग्रह में 1,000 करोड़ रुपये के हीरे, 1,000 करोड़ रुपये के सोने के साथ-साथ 4,200 करोड़ रुपये के अन्य रत्न थे।

कितनी थी कुल संपत्ति
निजाम उस्मान की कुल संपत्ति 230 बिलियन डॉलर (आज की भारतीय मुद्रा में लगभग 19 लाख करोड़ रुपये) थी। 2018 में एक निजी संस्था के शोध के अनुसार उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्तियों में नामित किया गया था। उस्मान को ‘नाइट ग्रैंड कमांडर ऑफ स्टार ऑफ इंडिया’ की उपाधि से भी नवाजा गया। उन्हें हैदराबाद उच्च न्यायालय सहित शहर में कई इमारतों के विकास का श्रेय दिया जाता है।

उस्मान के अंग्रेजों से अच्छे संबंध थे। उस्मान के शासनकाल में प्रथम विश्व युद्ध छिड़ गया। उस्मान ने युद्ध के दौरान हथियार और धन भेजकर अंग्रेजों की मदद की। ये बात इतिहास के पन्नों से पता चलती है। 24 फरवरी 1967 को निजाम उस्मान का निधन हो गया। उनकी मृत्यु के समय वह 80 वर्ष के थे। वह हैदराबाद के आखिरी निजाम थे।

Previous Post

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस से भिड़ा चीन, समर्थन में उतरा भारत

Next Post

एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

Next Post
एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

एक झटके में 16% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
  • दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In