• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीजेपी की महिला नेता को घसीटा, नग्न कर पीटा; पश्चिम बंगाल में नया सियासी बवाल

बीजेपी की महिला नेता को घसीटा, नग्न कर पीटा; पश्चिम बंगाल में नया सियासी बवाल

June 29, 2024
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

बीजेपी की महिला नेता को घसीटा, नग्न कर पीटा; पश्चिम बंगाल में नया सियासी बवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 29, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीजेपी की महिला नेता को घसीटा, नग्न कर पीटा; पश्चिम बंगाल में नया सियासी बवाल

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक 32 साल की महिला को निर्वस्त्र करके पिटाई करने के मामले में सियासी बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी का दावा है कि पीड़िता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे की उपाध्यक्ष है। बीजेपी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में अपनी टीम भेजकर घटना की जांच करवाई जाए। वहीं टीएमसी ने बीजेपी पर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि गलत जानकारी देकर मामले को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है। जबकि यह एक पारिवारिक विवाद था।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद की वजह से पड़ोसियों ने उनकी बेटी पर हमला किया। पड़ोसी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा, उन लोगों ने मेरी बेटी को गाली देना शुरू किया। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटा और निर्वस्त्र करके पिटाई की। इसके बाद उसे धमकी देकर सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने अपनी शिकायत में किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया है। हालांकि बाद में उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता होने की वजह से उनकी बेटी पर हमला किया गया।

वहीं कूच बिहार के एमजेएन अस्पताल में पीड़िता ने बताया, टीएमसी की महिलाओं ने उन्हें नग्न कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी में नहीं शामिल हुई तो और ज्यादा प्रताड़ित किया जाएगा। जब मैं बेहोश हो गई तो मुझे छोड़ दिया गया। वे लोग 4 जून से ही मुझे टारगेट कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के जीजा को भी फोटोग्राफ लेने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा, गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है कि महिला को निर्वस्त्र करके पीटा गया और इसके पीछे राजनीतिक मंसा थी। घटना का सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि किसी विवाद की वजह से पहले भी पीड़िता और गांव के महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। हाथापाई की वजह से पीड़िता के कपड़े फट गए थे।

वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना कलंक की तरह है। स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से ही इनकार कर दिया। बाद में एसपी के दखल के बाद शिकायत दर्ज की गई ।  पुलिस ने पीड़िता के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम एफआईआर में भी नहीं था। वहीं राज्य में महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा कि बीजेपी संकीर्ण राजनीति पर उतर आई है। पश्चिम  बंगाल के लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। उन्हें ऐसी राजनीति करनी चाहिए जिससे राज्य का भला हो।

Previous Post

93.7 करोड़ है टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, फाइनल जीतने वाली टीम होगी मालामाल

Next Post

भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वुमेंस टेस्ट में पहली बार बने 600 रन

Next Post
भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वुमेंस टेस्ट में पहली बार बने 600 रन

भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वुमेंस टेस्ट में पहली बार बने 600 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In