नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अविश्वसनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वुमेंस टेस्ट में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया अब वुमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। यहां तक कि अभी दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है और टीम इंडिया के 5 ही विकेट गिरे हैं। साउथ अफ्रीका की हालत पूरी तरह से खराब है।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 115 ओवरों में 5 विकेट खोकर 603 रन बना लिए हैं। महिला टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने इसी साल इसी टीम के खिलाफ बनाया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 575 रन बनाए थे। 9 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
