मुंबई:भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से हैचबैक कारों की डिमांड जबरदस्त रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 5 लाख रुपये से कम है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, भारत में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक एस-प्रेसो पर जुलाई, 2024 के दौरान लगभग 70,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी खबर के अनुसार, इस दौरान मारुति सुजुकी एस-प्रेसो VXi (ड्रीम एडिशन) पर सबसे ज्यादा 69,953 रुपये, एस-प्रेसो (P) AGS वेरिएंट पर 60,100 रुपये जबकि एस-प्रेसो सीएनजी वेरिएंट पर 55,100 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसा है मारुति एस-प्रेसो का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68bhp की अधिकतम पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में ग्राहकों को सीएनजी मोड का भी ऑप्शन मिलता है जो 56.69bhp की अधिकतम पावर और 82Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बता दें कि कार के इंजन को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों, गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट मे 24.12 किमी प्रति लीटर, पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में 25.30 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पावरट्रेन के साथ 32.73 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
इतनी है कार की कीमत
कार के इंटीरियर में ग्राहकों को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पावर विंडो और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्पीड अलर्ट सिस्टम और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का मुकाबला मार्केट में मारुति ऑल्टो K10, मारुति वैगनआर और रेनॉल्ट क्विड से होता है। मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 6.12 लाख रुपये तक जाती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
