• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग जल्द

गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग जल्द

July 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग जल्द

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग जल्द

नई दिल्ली। Mission Gaganyaan: गगनयान कब उड़ान भरेगा इसको लेकर बड़ी अपडेट आई है। इसके लिए इसरो पूरी तैयारी में जुट गया है। गगनयान के चार ट्रेंड पायलटों में से दो को ट्रेनिंग के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भेजा जाएगा। साल के अंत में होने वाली इस ट्रेनिंग में नासा भी सहयोग कर रहा है। इसे एग्जिओम-4 मिशन का नाम दिया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। नासा की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह मिशन अक्टूबर 2024 तक शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि भारत पिछले साल ही गगनयान मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल का टेस्ट कर चुका है। इसे व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 नाम दिया गया था। 21 अक्टूबर 2023 को इसके सफल टेस्ट के बाद इसरो चीफ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी थी।

दोनों एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अमेरिका
गगनयान कार्यक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मिशन से पहले दोनों एस्ट्रोनॉट्स अमेरिका जाएंगे। यहां पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में उनकी ट्रेनिंग होगी। उन्होंने बताया कि भारत में इन एस्ट्रोनॉट्स को गगनयान मॉड्यूल से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई है। वहीं, अमेरिका में इन लोगों को आईएसएस मॉड्यूल्स और प्रोटोकॉल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को आईएसएस ले जाने वाला एग्जिओम-4 मिशन नासा और अमेरिकी कंपनी एग्जिओम स्पेस का चौथा प्राइवेट एस्ट्रोनॉट मिशन है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा। पिछले साल जब यह मिशन अनाउंस हुआ था तो नासा ने इसके बारे में जानकारी दी थी। इसके मुताबिक एक्स-4 क्रू मेंबर्स की ट्रेनिंग नासा के साथ होगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों और स्पेसएक्स को भी यहां ट्रेनिंग दी जाएगी।

पीएम मोदी के दौरे पर हुआ था अनाउंस
एग्जिओम स्पेस ने स्पेसएक्स कांट्रैक्ट किया है। इसमें स्पेस स्टेशन के ट्रांसपोर्टेशन के साथ-साथ प्राइवेट एस्ट्रोनॉट्स को सिस्टम, प्रोसीजर के साथ-साथ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की इमरजेंसी तैयारियों के बारे में जानकारी देना शामिल है। पिछले साल जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे तो दोनों देशों का एक संयुक्त बयान आया था। इसमें कहा गया था कि नासा भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को एडवांस ट्रेनिंग देगा। उसी साल नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कहा था कि स्पेस एजेंसी 2024 के अंत तक एक इंडियन एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए ट्रेनिंग देगी।

क्या है गगनयान मिशन
गगनयान मिशन भारत का पहला ह्यूमन स्‍पेस मिशन है। इसमें 3 सदस्यों के दल को 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। 2018 में पीएम मोदी ने गगनयान मिशन की घोषणा की थी। इसके साल 2022 तक ही पूरा करना था, लेकिन कोविड के चलते इसमें देरी हो गई। बता दें कि भारत की पहली ह्यूमन स्पेसफ्लाइट 2025 तक उड़ान भर सकती है। अभी तक भारत का एक भी मानव रहित अंतरिक्ष यान उड़ान नहीं भर पाया है। दो सफल मानव रहित अंतरिक्ष यान की उड़ान के बाद ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट लांच होगी।

Tags: Mission Gaganyaanगगनयान
Previous Post

ओलंपिक 2028 खेलेंगे कोहली-रोहित? PM मोदी के सामने द्रविड़ ने लिए मजे

Next Post

मारुति की इस कार पर आया करीब ₹70000 का डिस्काउंट

Next Post
मारुति

मारुति की इस कार पर आया करीब ₹70000 का डिस्काउंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In