• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसवालों पर थूकने का वीडियो वायरल, बताई वजह

दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसवालों पर थूकने का वीडियो वायरल, बताई वजह

June 22, 2022
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उमर अब्दुल्ला भड़के

राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

July 11, 2026
समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

July 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है

July 11, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

July 11, 2026
राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 11, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसवालों पर थूकने का वीडियो वायरल, बताई वजह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 22, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का पुलिसवालों पर थूकने का वीडियो वायरल, बताई वजह

नई दिल्ली:दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के ‘सत्याग्रह मार्च’ के बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा (Netta D’Souza) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह हिरासत में लिए जाने के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर थूकती हुई नजर आ रही हैं। इस तरह पुलिसकर्मियों पर थूकने की हर कोई निंदा कर रहा है। कांग्रेस नेता की इस हरकत पर दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने जा रही है। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए थूकने की असली वजह बताई है।

दरअसल, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ और सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला। इसके बाद पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह हिरासत में लिए जाने के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर थूकती हुई नजर आ रही हैं।

दिल्ली भाजपा सचिव इंप्रीत सिंह बख्शी ने भी अपने ट्विटर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा, ” ये महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेटा डिसूजा की हरकत है। यह फौजी महिलाओं पर थूक रही हैं, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है।

वहीं, वायरल वीडियो विवाद खड़ा होने पर नेटा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह थूक नहीं रहीं थीं, बल्कि पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान उनके मुंह में कुछ गंदगी चली गई थी जिसे बाहर निकाल रही थीं।

उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मीडिया में मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) चलाया जा रहा है। पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान कुछ धूल और गंदगी मेरे मुंह में चली गई थी। मैंने उसे मुंह से बाहर निकाला था। सुरक्षा कर्मियों का अनदार करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। सत्यमेव जयते।”

वहीं, इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं। अलका का दावा है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की, जबकि वह सिर्फ ‘जय जवान, जय किसान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रही थीं। उनके दावे पर फिलहाल पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूछताछ सिर्फ उसके पूर्व अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए की जा रही है, क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं है।

Previous Post

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Next Post

घर-घर बांटते हैं अखबार, कोरोना में मांगकर भरा पेट, बेटा मैट्रिक में बना झारखंड का टॉपर

Next Post

घर-घर बांटते हैं अखबार, कोरोना में मांगकर भरा पेट, बेटा मैट्रिक में बना झारखंड का टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
  • राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा
  • समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश
  • वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In