• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीजेपी भाजपा

RSS के साथ मिलकर CONG को बताएगी संविधान भक्षक, BJP की रणनीति

July 13, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

RSS के साथ मिलकर CONG को बताएगी संविधान भक्षक, BJP की रणनीति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 13, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीजेपी भाजपा

File Photo

नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व लोकसभा चुनाव के नतीजों से उबरते हुए अब एनडीए को मजबूत करने के साथ अपनी संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को और बेहतर बनाएगा। पार्टी जल्दबाजी में बड़े बदलाव किए बगैर विपक्ष पर आक्रामक रुख बरकरार रखेगी और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।

भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव उसकी भावी रणनीति के केंद्र में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, तब तक पार्टी केंद्रीय स्तर पर बड़े बदलाव नहीं करेगी। भाजपा को लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में अपेक्षाकृत कम सफलता मिली है, उन पर खास ध्यान दिया जाएगा। आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक मौजूदा नेतृत्व को ही बरकरार रखा जाएगा।

हालांकि, संगठन चुनाव पूरे होने तक पार्टी संसद सत्र के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कर सकती है, जिसमें वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी फैसला कर सकती है। फिलहाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने की संभावना कम है। हालांकि जिन राज्यों में संगठन में नए अध्यक्ष बनाए जाने हैं, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर भी पार्टी पूरी तरह स्पष्ट है और उसके साथ ही उसकी संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ेगी। अगले माह होने वाली संघ की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे।

समान नागरिक सहायता को लेकर भाजपा का स्पष्ट मानना है कि उसे आगे बढ़ाया जाएगा। चूंकि राज्यों के द्वारा प्रक्रिया शुरू हो गई है इसलिए इसे उसी तरह से आगे ले जाया जाएगा। पार्टी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में घाटी में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्थानीय दलों के साथ तालमेल कर सकती है, लेकिन वह चुनाव में अपनी दम पर ही उतरने की तैयारी में है।

कांग्रेस ही संविधान की असली भक्षक
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस मनाने की एक वजह कांग्रेस द्वारा इस देश को गुमराह किया जाना है। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव से लगातार संविधान को मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमलावर है, जबकि आपातकाल के जरिए उसी ने संविधान की हत्या की थी। अब पार्टी आक्रामक रूप से इसे लेकर जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि कांग्रेस ही संविधान की असली भक्षक है। उसकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। उसके साथ खड़े दल इसमें किस तरह भागीदार बन रहे हैं।

एनडीए प्रवक्ताओं की टीम बनेगी
महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में जिस तरह एनडीए की मजबूती सामने आई है इसे वह और मजबूत करेगी। साथ ही संसद में एनडीए के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ाया जाएगा इसके लिए जल्द एनडीए के प्रवक्ताओं की एक टीम गठित की जाएगी, जिसमें संसद में सरकार में शामिल घटक दलों के सांसदों को प्रवक्ता तैनात किया जाएगा। यह प्रक्रिया संसद के आगामी बजट सत्र से शुरू हो सकती है।

Tags: BjpRSS
Previous Post

मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीनी झंडा, हरकत में आई बिहार पुलिस

Next Post

भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

Next Post
भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In