• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

July 13, 2024
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 13, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत की जनसंख्या बढ़ती रहेगी, 2060 तक हो जाएगी 1.7 अरब आबादी

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है और इसके बाद इसमें 12 प्रतिशत की कमी आएगी, लेकिन इसके बावजूद यह पूरी शताब्दी के दौरान विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।
बृहस्पतिवार को यहां जारी ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024’ रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 वर्षों के दौरान दुनिया की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है और 2024 में यह 8.2 अरब तक पहुंच जाएगी, जबकि 2080 के दशक के मध्य तक लगभग दुनिया की आबादी लगभग 10.3 अरब हो जाएगी। हालांकि, चरम स्थिति पर पहुंचने के बाद वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है और यह सदी के अंत तक घटकर 10.2 अरब रह जाएगी।भारत पिछले साल चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया था और 2100 तक यह इसी स्थान पर बना रहेगा। विश्व निकाय के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के जनसंख्या प्रभाग द्वारा प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस शताब्दी में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बने रहने की संभावना है, हालांकि 2060 के दशक की शुरुआत में इसकी आबादी लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान है।’ रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2024 में 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। वहीं, 2054 में यह बढ़कर 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी।

भारत की आबादी होगी कम

इसके अनुसार, यह भी अनुमान है कि सदी के अंत तक 2100 में भारत की आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। भारत की जनसंख्या के अनुमान पर ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र डीईएसए के जनसंख्या प्रभाग की वरिष्ठ अधिकारी क्लेयर मेनोजी ने कहा, ‘भारत वर्तमान में जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरी शताब्दी में इसके शीर्ष पर ही बने रहने का अनुमान है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1.45 अरब तक पहुंच सकती है और बाद में यह बढ़कर 1.69 अरब भी हो जाएगी। ’

चीन की जनसंख्या में होगी गिरावट

मेनोजी ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि 2060 के दशक के आसपास भारत की आबादी चरम पर होगी और फिर इसमें धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन फिर भी यह दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना ही रहेगा।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की जनसंख्या वर्ष 2054 में घटकर 1.21 अरब तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में चीन की आबादी 1.41 अरब है। इसमें कहा गया, ‘वर्तमान में चीन दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, लेकिन 2024 से लेकर 2054 के बीच इसकी जनसंख्या के घटने का अनुमान है, जो इस अंतराल में 20.4 करोड़ तक पहुंच सकती है। इसके अलावा जापान की आबादी 2.1 करोड़, रूस की आबादी एक करोड़ तक रह जाएगी। चीन में प्रजनन के निरंतर निम्न स्तर के कारण यहां सदी के अंत तक किसी भी देश की तुलना में जनसंख्या में सबसे अधिक गिरावट (78.6 करोड़) होने की संभावना है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान में वैश्विक प्रजनन दर प्रति महिला 2.25 जीवित बच्चा है, जो 1990 के 3.31 जन्म से कम है। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान की आबादी साल 2054 तक 38.9 करोड़ पहुंच जाएगी और इसी के साथ पाकिस्तान, अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और इसकी कुल जनसंख्या 34.5 करोड़ है। वहीं, 2054 में इसकी आबादी 38.4 करोड़ हो जाएगी और यह दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्ष 2100 में 51.1 करोड़ की जनसंख्या के साथ पाकिस्तान विश्व का तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश बना रहेगा।
यह भी आंकड़े आए सामने

रिपोर्ट में बताया गया कि इस शताब्दी में दुनिया की जनसंख्या के चरम पर पहुंचने की संभावना 80 प्रतिशत है, जबकि एक दशक पहले संयुक्त राष्ट्र ने इसकी संभावना केवल 30 प्रतिशत ही जताई थी। अब अनुमान है कि वर्ष 2100 में विश्व की जनसंख्या एक दशक पूर्व की अपेक्षा 6 प्रतिशत कम होगी या लगभग 70 करोड़ लोग कम होंगे। संरा की रिपोर्ट में बताया गया कि लगभग 126 देशों और क्षेत्रों में जनसंख्या 2054 तक बढ़ती रहेगी तथा संभवतः सदी के अंत में या 2100 के बाद अपने चरम पर पहुंच जाएगी। इस समूह में विश्व के कई सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और अमेरिका शामिल हैं।

साल 2023 में, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु की वैश्विक संख्या हाल के इतिहास में पहली बार पांच लाख से नीचे आ गई। हालांकि, ऐसी 95 प्रतिशत मौतें उन 126 देशों में हुई जिनकी आबादी अभी भी बढ़ रही है। इनमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत, नाइजीरिया और पाकिस्तान शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 2024 में 73.3 वर्ष तक पहुंच जाएगी, जो 1995 से 8.4 वर्ष की वृद्धि है।

Tags: जनसंख्या
Previous Post

RSS के साथ मिलकर CONG को बताएगी संविधान भक्षक, BJP की रणनीति

Next Post

एक दूजे के होते ही खुशी से झूम उठे अनंत-राधिका, हाथ थाम यूं किया डांस

Next Post
अनंत-राधिका

एक दूजे के होते ही खुशी से झूम उठे अनंत-राधिका, हाथ थाम यूं किया डांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In