• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नाना पटोले

महाराष्ट्र एमलएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर नाना पटोले ने कहा-‘गद्दारों’ की पहचान हो चुकी है

July 14, 2024
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

महाराष्ट्र एमलएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर नाना पटोले ने कहा-‘गद्दारों’ की पहचान हो चुकी है

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
नाना पटोले

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानपरिषद की 11 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें क्रॉस वोटिंग की भी बातें सामने आई थीं। अब कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने इसको लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11 सीटों पर हुए चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले पार्टी के गद्दारों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पटोले ने शनिवार को दावा किया कि इन्हीं गद्दारों ने दो साल पहले विधानपरिषद चुनावों में कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे की हार सुनिश्चित की थी। पटोले ने किसी का नाम लिए बिना यहां पत्रकारों से कहा कि इस बार एक जाल बिछाया गया और उनकी पहचान कर ली गयी है। उन्हें सजा दी जाएगी ताकि कोई भी फिर से पार्टी के साथ विश्वासघात करने की हिमाकत न करे।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि ‘क्रॉस-वोटिंग’ हुई है और वे अब कार्रवाई करेंगे। राउत ने आरोप लगाय कि केंद्र सरकार आपातकाल लगाने को संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। क्या अयोग्य घोषित किये जाने का सामना कर रहे विधायकों द्वारा विधानपरिषद सदस्य चुना जाना असंवैधानिक नहीं है? विधायकों को घूस देकर उन्हें खरीदना असंवैधानिक नहीं है? वास्तव में भाजपा ने संविधान की हत्या की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शुक्रवार को राज्य विधानपरिषद की 11 में से उन सभी नौ सीट पर जीत दर्ज की, जिस पर चुनाव लड़ा था। शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) द्वारा समर्थित एक उम्मीदवार की हार के कारण विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को इस द्विवार्षिक चुनाव में झटका लगा। परिणामों से पता चलता है कि कांग्रेस के कम से कम सात विधायकों ने मतदान करते समय पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की। कांग्रेस के विधानसभा में कुल 37 विधायक हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने पहले बताया था कि पार्टी ने अपनी उम्मीदवार प्रज्ञा सातव के लिए 30 प्रथम वरीयता मतों का कोटा तय किया था और शेष सात वोट सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर को मिलने थे। सातव को 25 और नार्वेकर को 22 प्रथम वरीयता के वोट मिले, जिसका मतलब है कि कम से कम सात कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। राकांपा (एसपी) द्वारा समर्थित ‘पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी’ के जयंत पाटिल चुनाव हार गए।
Previous Post

लंबा है अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या का इतिहास

Next Post

ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए बीसीसीआई ने बढ़ाया हाथ

Next Post
ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़

ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए बीसीसीआई ने बढ़ाया हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान
  • भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि
  • शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे
  • खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल
  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In