• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव के साथ विश्वासघात हुआ हैं, धोखा करने वाले हिंदू नहीं: शंकराचार्य

उद्धव के साथ विश्वासघात हुआ हैं, धोखा करने वाले हिंदू नहीं: शंकराचार्य

July 15, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

June 3, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

राबड़ी आवास को लेकर टकराव तेज, तेज प्रताप का सीएम पर हमला

June 3, 2026
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

उद्धव के साथ विश्वासघात हुआ हैं, धोखा करने वाले हिंदू नहीं: शंकराचार्य

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 15, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव के साथ विश्वासघात हुआ हैं, धोखा करने वाले हिंदू नहीं: शंकराचार्य

मुंबई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। इस दौरान उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और ठाकरे फैमिली ने उनकी पादुकाओं की पूजा की। इस मुलाकात के बाद शंकराचार्य ने मीडिया से बात की और कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने उद्धव ठाकरे को आशीर्वाद दिया है कि वह फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजें। उन्होंने कहा कि हम सब लोग सनातन धर्म के पालन करने वाले हैं। हमारे यहां पुण्य और पाप की परिभाषा बताई गई है। गऊ घात एक बड़ा पाप है और उससे भी बड़ा घात विश्वासघात बताया गया है।

उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे जी के साथ विश्वासघात हुआ है। इस बात की पीड़ा बहुत से लोगों के मन में है। आज हम यहां उनके अनुरोध पर आए और उन्होंने स्वागत किया। उनसे हम सभी ने कहा कि जब तक आप महाराष्ट्र के सीएम पर पुन: विराजमान नहीं हो जाते हैं, तब तक हमारी पीड़ा दूर नहीं होगी। विश्वासघात करने वाला हिंदू नहीं हो सकता, लेकिन जो इसे सह ले वह हिंदू होगा। विश्वासघात करने वाला कैसे हिंदू हो सकता है। पूरे महाराष्ट्र की जनता इससे पीड़ित है और चुनाव में यह प्रमाणित भी हो चुका है। जनता यह मानती है कि उद्धव ठाकरे जी के साथ विश्वासघात हुआ है। बीच में सरकार को तोड़ देना अच्छी चीज नहीं है।’

पीएम मोदी से मुलाकात पर बोले- हमारे दुश्मन नहीं, हम हितैषी हैं

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने  कहा कि हमें राजनीति से लेना-देना नहीं है। लेकिन विश्वासघात को हमारे यहां पाप बताया गया है। यह बात कोई नेता नहीं बताएगा। वहीं दिल्ली में केदारनाथ जैसा मंदिर बनाए जाने पर शंकराचार्य ने कहा कि उसका प्रतिरूप नहीं बनाया जा सकता। द्वादश ज्योतिर्लिंग की बात कही गई है। केदारनाथ धाम दिल्ली में बनेगा, ऐसा कहना गलत है। हमारे धर्मस्थान में राजनीति वाले एंट्री कर रहे हैं। यह गलत है। केदारनाथ धाम से 228 किलो सोने का घोटाला हो गया है। इसकी आखिर कोई जांच क्यों नहीं होती। शंकराचार्य ने इस दौरान यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे प्रणाम किया तो मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया। हम उनके दुश्मन नहीं बल्कि हितैषी हैं। हां, जब वह गलत करते हैं तो फिर हम यह भी कहते हैं कि यहां तुमसे गलती हुई है।

Tags: उद्धव ठाकरे
Previous Post

बिहार में ट्रेन से RDO का अपहरण, फोन कर खुद परिजनों को बताया

Next Post

मंदिर से बनाई गई मस्जिद; भोजशाला पर ASI ने कोर्ट को क्या-क्या बताया

Next Post
मंदिर से बनाई गई मस्जिद; भोजशाला पर ASI ने कोर्ट को क्या-क्या बताया

मंदिर से बनाई गई मस्जिद; भोजशाला पर ASI ने कोर्ट को क्या-क्या बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश
  • खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा
  • पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज
  • एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर
  • जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In