• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

July 16, 2024
प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”

प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”

June 13, 2026
असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू

असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू

June 13, 2026
युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह

June 13, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी 17 जून से कोटा में शुरू करेंगे छात्र संवाद अभियान

June 13, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

वैवाहिक तनाव और रिश्तों के दबाव में बढ़ते पुरुष आत्महत्या के मामले, चिंता बढ़ी

June 13, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी दरें यथावत, देशभर में कीमतों में स्थिरता

June 13, 2026
भारत की रक्षा शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती, DRDO के तीन सफल मिसाइल परीक्षण

भारत की रक्षा शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती, DRDO के तीन सफल मिसाइल परीक्षण

June 13, 2026
100 करोड़ के भूमि घोटाले पर बड़ा एक्शन, सपा नेता सहित कई लोगों पर केस

100 करोड़ के भूमि घोटाले पर बड़ा एक्शन, सपा नेता सहित कई लोगों पर केस

June 13, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार

June 13, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ी मुसीबत; उत्तर भारत में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

June 13, 2026
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात छापा, बंगाल की सियासत में भूचाल

अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात छापा, बंगाल की सियासत में भूचाल

June 13, 2026
टीएमसी में बगावत के पीछे भाजपा सांसद सी.एम. रमेश का नाम, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

टीएमसी में बगावत के पीछे भाजपा सांसद सी.एम. रमेश का नाम, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

June 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

हजारों हजारों की संख्या में स्वागत को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

सूरत। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण का सोमवार को वस्त्रनगरी डायमंड नगरी सूरत में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। करीब दो दशकों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई तो सुरतवासी हर्षोल्लास से झूम उठे। वर्ष 2003 में दसवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने सूरत सिटीलाइट तेरापंथ भवन में चतुर्मास किया था। गत वर्ष 2023 का अक्षय तृतीया महोत्सव परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में सूरतवासियों को प्राप्त हुआ था। और इस वर्ष पूर्ण चातुर्मास प्राप्त होने से सूरतवासियों के मन में अपार हर्ष देखने को मिला। पूज्य आचार्य प्रवर ने प्रातः 7:30 पर तेरापंथ भवन सिटीलाइट से विहार किया। संयम रैली के रूप में हजारों श्रद्धालु चरम उत्साह के साथ अपने आराध्य की अगवानी कर रहे थे। करीब 4 किमी विहार कर आचार्यश्री ने पूर्व निर्धारित समयानुसार 9.41 बजे संयम विहार में प्रवेश किया। इस अवसर पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित अनेकों गणमान्य अभिनंदन में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम पंक्तिबद्ध साध्वियां, मध्य में आचार्य महाश्रमण और उनके पीछे संतों की पंक्तियां तदनुसार मार्ग के दोनों किनारे तथा संतों के पीछे जनता का अपार सागर लहरा उठा। बुलंद जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में परमपूज्य आचार्य श्री ने महावीर समवसरण में उपस्थित विशाल जनमेदिनी को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए फरमाया कि जैन आगम दशवें आलियं में धर्म क्या है ? इसका उल्लेख हमें मिलता है | मुनि मनक के संदर्भ में श्रुत केवली स्वंयभू ने इस आगम की रचना की है | हर व्यक्ति निर्विघ्नता व मंगल खुद का भी चाहता है और अपने स्नेहिल लोगों का भी व अन्य का भी | धर्म उत्कृष्ट मंगल है | चार मंगल का हमें उल्लेख मिलता है – अर्हत मंगल, सिद्ध मंगल, साधु मंगल तथा केवली भाषित धर्म मंगल | धर्म मंगल का कारण है, पर कौनसा धर्म ? सनातन, जैन, इस्लाम, क्रियश्चन या कोई ओर | यहाँ किसी धर्म के नाम का प्रयोग व उल्लेख नहीं किया गया है | उल्लेख है केवल धर्म की गुणवत्ता का – अहिंसा, संयम व तप में सारे धर्म समाविष्ट हो जाते हैं | इन तीनों के बाद कोई धर्म शेष नहीं बचता | जिसका मन सदा धर्म में रमा रहता है – उसे देवता भी नमस्कार करते है | यहाँ मन व मन से निकले भावों व भीतर के अध्यवसायों को बड़ा महत्व दिया गया है |

परमपूज्य आचार्य प्रवर ने सूरतवासियों पर कृपा बरसाते हुए फरमाया कि आज हमारा सुरत का चातुर्मासिक प्रवेश हुआ है | भगवान महावीर नाम की यूनिवर्सिटी में चातुर्मास का यह पहला अवसर है | यूनिवर्सिटी विधा का एक मन्दिर होती है, वह धर्म का भी मन्दिर बने | भगवान महावीर हमारे आराध्य हैं और मुख्य मुनि का नाम भी महावीर ही है | चातुर्मास में धर्म साधना चलती रहे |

पूज्यप्रवर ने तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु, नवमाचार्य आचार्य तुलसी एवं आचार्य महाप्रज्ञ एवं मंत्री मुनि श्री सुमेरमलजी का पावन स्मरण किया। आचार्य प्रवर ने बहुश्रुत परिषद संयोजक मुख्य मुनि महावीरकुमार, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा व साध्वीवर्या संबुद्धयशा के कार्यो व सेवाओं का भी उल्लेख किया।
शासनश्री मुनि श्री धर्मरूचिजी आज पूज्यप्रवर की सन्निधि में पहुंचे। मुनि श्री पारसकुमार ने 22 की तपस्या में आज पूज्यप्रवर के दर्शन किए। मुनि श्री उदितकुमार जी के बारे में पूज्यप्रवर ने बताया कि मेरे सहदीक्षित है एवं सूरत में चातुर्मास पूर्व प्रवासित तेरापंथ धर्मसंघ के साधु साध्वियों के बारे में आशीर्वचन फरमाया।

दक्षिण अफ्रीकी देश गबोन के राष्ट्रपति श्री Brice Oligui Nguema ने आचार्य श्री महाश्रमणजी को पत्र भेज कर दर्शन करने की इच्छा जताई है । गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंघवी एवं श्री राजेश पारीख ने गुरुदेव को पत्र भेंट किया । मुनि श्री कुमारश्रमणजी ने राष्ट्रपतिजी द्वारा प्रेषित पत्र का वाचन किया।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष संजय सुराणा, स्वागताध्यक्ष संजय जैन ने परमपूज्य आचार्य प्रवर के स्वागत में अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल सूरत द्वारा स्वागत गीतिका एवं सिटीलाइट ज्ञानशाला द्वारा पूज्यप्रवर के स्वागत में विशेष प्रस्तुति दी।

Previous Post

पाक पर फिर भड़के FM जयशंकर, कहा- ‘आतंक का हमदर्द, अपराधी और मददगार…’

Next Post

पूर्व स्पिनर ने राहुल द्रविड़ पर लगाया भेदभाव का आरोप

Next Post
राहुल द्रविड़

पूर्व स्पिनर ने राहुल द्रविड़ पर लगाया भेदभाव का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रणित मोरे ने विवाद पर मांगी माफी, बोले— “गलती हुई, मुझे एक और मौका दीजिए”
  • असम: वायुसेना विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग, जांच शुरू
  • युद्ध का स्वरूप बदल चुका है, तकनीक और स्मार्ट वर्क जरूरी: राजनाथ सिंह
  • राहुल गांधी 17 जून से कोटा में शुरू करेंगे छात्र संवाद अभियान
  • वैवाहिक तनाव और रिश्तों के दबाव में बढ़ते पुरुष आत्महत्या के मामले, चिंता बढ़ी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In