• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

July 21, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

अगले 2 दिन भी खूब बरसेंगे बदरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 21, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

File Photo

मुंबई:पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई जिससे मुंबई और नागपुर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। हालांकि, लोकल ट्रेन का संचालन सामान्य रहा। अधिकारी ने बताया कि रात 11:18 बजे 3.66 मीटर की ऊंचाई तक का ज्वार आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में शहर में 91 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में विदर्भ (महाराष्ट्र), द्वारका (गुजरात), बीजापुर (छत्तीसगढ़), मलकानगिरी (ओडिशा), हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) और शिवमोग्गा (कर्नाटक) में सबसे अधिक बारिश हुई। आईएमडी ने शनिवार को गुजरात और कोंकण क्षेत्र समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया, जबकि तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। नागपुर में सुबह तीन घंटे तक भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज में दिन भर के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शहर के हुडकेश्वर नगर इलाके में बाढ़ के कारण करीब 50 छात्र अपने कॉलेज में फंस गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बचा लिया गया।

अगले 2 दिन भारी वर्षा की भविष्यवाणी
आईएमडी ने अगले 2 दिनों में नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। साथ ही, लोगों को सलाह दी गई कि जब तक आवश्यक न हो वे अपने घरों से बाहर न निकलें। आईएमडी ने तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। राज्य के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र चिल्का झील के पास तट को पार कर गया जिससे ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। मलकानगिरी जिले में भारी बारिश के कारण कम से कम 23 परिवारों को संवेदनशील इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आईएमडी ने अगले 5 दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रैतुआ गांव में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति बह गया। 27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों में सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की। 23 जुलाई को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, कहा गया कि इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

Previous Post

बीच बैठक में अजीत पवार ने चाचा को चुप कराया, 2 घंटे तक खामोश रहे शरद पवार

Next Post

जानवरों की आंखों और पैरों के निशानों से बनाए फर्जी आधार कार्ड? राजस्थान सरकार कराएगी सीबीआई जांच

Next Post
जानवरों की आंखों और पैरों के निशानों से बनाए फर्जी आधार कार्ड

जानवरों की आंखों और पैरों के निशानों से बनाए फर्जी आधार कार्ड? राजस्थान सरकार कराएगी सीबीआई जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In