• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
7 सालों में हुए जानलेवा विमान हादसे

7 सालों में हुए जानलेवा विमान हादसे

January 15, 2023
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

7 सालों में हुए जानलेवा विमान हादसे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 15, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
7 सालों में हुए जानलेवा विमान हादसे

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बचाव दल ने विमान से करीब 64 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है। अधिकारियों की मानें तो मृतकों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है। यह विमान हादसा कोई पहली दुर्घटना नहीं है, हाल के वर्षों में कई ऐसे हवाई हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है। कई ऐसे मामले भी रहे हैं, जिसमें न तो हादसे के कारण का पता लग पाया और न ही हादसे के शिकार हुए लोगों के बारे में कोई सुराग लगा।

हाल ही में हुई प्रमुख हवाई दुर्घटनाएं

  • 15 जनवरी, 2023: 10 विदेशियों सहित 72 लोगों को लेकर जा रहा एक नेपाली यात्री विमान पोखरा हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 64 लोगों की मौत हुई है।
  • 30 मई, 2022: नेपाल में तारा एयर (Nepal Tara Air) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई।
  • 21 मार्च, 2022: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान चीन के ग्वांगझू के पास गुआंग्शी के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सभी 133 लोगों की दुखद मौत हो गई।
  • 9 जनवरी, 2021: श्रीविजय एयर द्वारा संचालित बोइंग 737 विमान भी हादसे का शिकार हुआ था। बता दें कि जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सात बच्चों और तीन शिशुओं सहित सभी 62 लोग मारे गए थे।
  • 7 अगस्त, 2020: एयर इंडिया का एक विमान केरल के कोझिकोड (कालीकट) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुबई से आ रहा विमान कोझिकोड हवाईअड्डे पर रनवे से आगे निकल गया था और बाद में इसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 186 लोग सवार थे। हादसे में पायलट और को-पायलट समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 22 मई, 2020: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से संबंधित एक एयरबस A320 भी कराची में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 97 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। इसे देश के विमानन इतिहास में सबसे विनाशकारी विमानन आपदाओं में से एक माना जाता है।
  • 8 जनवरी, 2020: ईरान की राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के तुरंत बाद यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान पीएस752 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 176 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई और ईरानी सरकार ने स्वीकार किया कि उसने अनजाने में विमान को गिरा दिया था।
  • 10 मार्च, 2019: अदीस अबाबा से उड़ान भरने के छह मिनट बाद 157 लोगों के साथ एक इथियोपियाई एयरलाइंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में 30 लोग अलग-अलग देशों के थे।
  • 29 अक्टूबर, 2018: लायन एयर द्वारा संचालित एक बोइंग विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई त्रासदी में सभी 189 यात्री और चालक दल मारे गए थ
  • 18 मई, 2018: हवाना में जोस मार्टी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 737 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 112 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक यात्री बच गया था।
  • अप्रैल, 2018: अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में एक सैन्य विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार सभी 257 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर सैनिक और उनके परिवार के सदस्य थे।
  • 12 मार्च, 2018: 71 यात्रियों और चालक दल को ले जा रहा एक विमान नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
  • 18 फरवरी, 2018: ईरान में जाग्रोस पर्वत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 11 फरवरी, 2018: मास्को के डोमोड़ेदोवो हवाई अड्डा से 71 लोगों को लेकर जा रहा एक रूसी यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई।
  • हालांकि, साल 2017 को सबसे सुरक्षित माना गया। साल 2017 में किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं थी
  • 25 दिसंबर, 2016: रूस का एक सैन्य टीयू-154 जेट विमान काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी 92 यात्री और चालक दल के लोग मारे गए थे।
  • 7 दिसंबर, 2016: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक घरेलू विमान देश के उत्तरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 48 लोग सवार थे। इसमें सभी की मौत हो गई।
  • 28 नवंबर, 2016: ब्राजील के क्लब चापेकोएंस की फुटबॉल टीम को ले जा रहा एक विमान कोलंबिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अधिकांश खिलाड़ियों और प्रबंधन सहित 71 लोगों की मौत हो गई।
  • 19 मई, 2016: पेरिस और काहिरा के बीच इजिप्ट एयर का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 66 लोग सवार थे।
  • मार्च, 2016: फ्लाई दुबई बोइंग 737-800 रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई।
  • 31 अक्टूबर, 2015: शर्म अल शेख से उड़ान भरने के करीब 22 मिनट बाद रूसी एयरलाइन कोगालिमाविया का एक विमान केंद्रीय सिनाई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 224 लोगों की मौत हो गई।
  • 30 जून, 2015: इंडोनेशिया का एक सैन्य सैन्य परिवहन विमान हरक्यूलिस सी-130 रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने कहा था कि सभी 122 लोगों की मौत हो गई।
  • 4 मार्च, 2015: एक जर्मनविंग्स एयरबस A320 एयरलाइनर बार्सिलोना से डसेलडोर्फ की उड़ान भरने के बाद फ्रेंच आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 148 लोग मारे गए थे।
Tags: aircraft crasheskathmandu pokhra flightlatest newsnepal place crashnepal planenepal plane crashnepal plane crash 2022nepal plane crash 2023nepal plane crash newsnepal plane crash todaynepal plane crash videonepal plane crashednepal plane missingnepal plane newsnews nepal plane crashplane crashplane crash in nepalplane crash in nepal todayplane crash in pokharaplane crash nepalplane crash newsplane crash todayplane crashesplane crashes in nepal livepokhara 68 passengerspokhara airportpokhra plane crashrescue operationstv 9tv9 bharatvarshtv9 bharatvarsh newsyati airlinesyeti airlinesनेपालनेपाल उड़ान दुर्घटनानेपाल न्यूजनेपाल विमान दुर्घटनानेपाल विमान हादसापोखरा नेपालपोखरा विमान हादसायति एयरलाइंसविमान क्रैशहिंदी समाचारहिन्दी समाचार
Previous Post

नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

Next Post

दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई में शुरू हो सकती

Next Post
दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई में शुरू हो सकती

दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई में शुरू हो सकती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In