• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा

आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा

September 4, 2024
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

June 21, 2026
योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

June 21, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 21 जून 2026

June 21, 2026
विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 4, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा
आचार्यश्री ने विवेकपूर्ण वाणी का प्रयोग करने की दी पावन प्रेरणा

वेसु, सूरत (गुजरात) : बुधवार को प्रातःकाल से संयम विहार में चतुर्मासरत जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में पर्वाधिराज पर्युषण के सभी उपक्रमों का अनवरत समायोजन प्रारम्भ हुआ। अर्हत् वंदना, प्रेक्षाध्यान, तात्त्विक विश्लेषण, आगम वाचन आदि कार्यक्रमों के द्वारा आध्यात्मिक गंगा की विभिन्न धाराएं प्रवाहित होने लगीं। निर्धारित समय पर महावीर समवसरण में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी पधारे तो पूरा परिसर जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के महामंत्रोच्चार के साथ आज के मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तीर्थ और तीर्थंकर के विषय के संदर्भ में मुनि मार्दवकुमारजी ने भगवान शांतिनाथ के विषय में अपनी प्रस्तुति दी। मुनि गौरवकुमारजी ने भगवान ऋषभ के संदर्भ में अपनी अभिव्यक्ति दी। लाघव और सत्य धर्म पर आधारित गीत का साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने संगान किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने लाघव व सत्य धर्म की व्याख्या की। कल के सामायिक दिवस के संदर्भ में साध्वी वैराग्यप्रभाजी व साध्वी समत्वप्रभाजी ने गीत का संगान किया। वाणी संयम दिवस पर साध्वी प्रफुल्लप्रभाजी व साध्वी श्रुतविभाजी ने गीत का संगान किया।

साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने उपस्थित जनता को वाणी संयम दिवस के संदर्भ में उद्बोधन प्रदान किया। तदुपरान्त भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि परम आराध्य भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा का प्रसंग है। भगवान महावीर अपने अनंत पूर्व जन्मों में एकबार मनुष्य के रूप में उत्पन्न हुए, जहां उनका नाम नयसार पड़ा। लकड़ी के प्रयोजन से महाअटवी में जाना हुआ। मार्ग भूल जाने के कारण उस महाअटवी में साधु पधारे और उन साधुओं को नयसार ने अन्न का दान किया तो साधुओं ने उन्हें उपदेश दिया। नयसार के भव में उनकी आत्मा को समयकत्व की प्राप्ति हुई थी। इसलिए ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ का शुभारम्भ इसी भव से किया जाता है। सम्यकत्व से बड़ा रत्न नहीं होता है। चारित्र को सम्यकत्व पर निर्धारित रहना होता है, किन्तु सम्यकत्व को चारित्र की अपेक्षा नहीं होती है। इस कारण सम्यकत्व चारित्र से बड़ा होता है। सम्यकत्व स्वतंत्र भी हो सकता है। नयसार में सम्यकत्व का पालन भी किया। अपने जीवन में धर्म का अभ्यास भी किया। अनाग्रह भाव रखकर तत्व को समझने का प्रयास किया जाए तो नए ज्ञान की प्राप्ति भी हो सकती है। आदमी को अनाग्रह भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। प्रथम देवलोक में नयसार की आत्मा उत्पन्न हुई। वहां के बाद पुनः आत्मा च्युत हुई और पुनः मनुष्य जन्म में पहुंची तो नयसार की आत्मा भगवान ऋषभ के पौत्र और चक्रवर्ती भरत के पुत्र मरिचि के रूप में उत्पन्न हुए। एकबार भगवान ऋषभ की प्रेरणा मरिचि को प्राप्त हुई और उसने साधुत्व का जीवन स्वीकार कर लिया। साधु बनने के बाद परिषहों को सहने में कठिनाई होने लगी और मरिचि ने उस साधुपन को छोड़कर अलग से ढंग से साधना प्रारम्भ की।

आचार्यश्री ने वाणी संयम दिवस के संदर्भ में पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी को अपनी वाणी का संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। बोलना आवश्यक है, किन्तु वाणी का विवेक होना अतिआवश्यक होता है। विवेकपूर्ण वाणी वाणी संयम का ही एक माध्यम हो सकता है।

एक दिवस पूर्व ही आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में चतुर्मासरत और तपस्यारत साध्वी धैर्यप्रभाजी का देवलोक गमन हो गया था। इस कारण आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उनकी स्मृतिसभा का भी समायोजन हुआ। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने साध्वी धैर्यप्रभाजी संक्षिप्त जीवन परिचय प्रदान करते हुए उनकी आत्मा के आध्यात्मिक गति करने की कामना की। आचार्यश्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए चतुर्विध धर्मसंघ के साथ चार लोगस्स का ध्यान किया। तदुपरान्त मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी, साध्वीप्रमुखाजी, साध्वीवर्याजी, साध्वी धैर्यप्रभाजी की संसारपक्षीया पुत्री साध्वी सिद्धार्थप्रभाजी, साध्वी सुमतिप्रभाजी, साध्वी जिनप्रभाजी, साध्वी हिमश्रीजी, साध्वी विशालप्रभाजी, साध्वी प्रांजलयशाजी, साध्वी हेमरेखाजी ने अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की। श्री ताराचन्द बोहारा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। साध्वी तेजस्वीप्रभाजी द्वारा रचित गीत को साध्वीवृंद ने प्रस्तुति दी। साध्वी सिद्धार्थप्रभाजी ने मुनि कौशलकुमारजी के भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। साध्वीवृंद ने उनकी स्मृति में एक गीत का संगान किया। श्रीमती मधु बोहरा व श्री रमेशचन्द बोहरा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। सुश्री सेजल चोरड़िया आदि ने गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में कहा कि पर्युषण पर्व के दौरान साध्वी धैर्यप्रभाजी का प्रयाण हुआ। हमारे धर्मसंघ की एक साध्वी सदस्या अपनी संयम यात्रा को सम्पन्न करते हुए विदा हुई। उनकी आत्मा उत्थान करे और शीघ्र मोक्षश्री का वरण करे, मंगलकामना।

 

Previous Post

एमवीए चुनाव से पहले सीएम चेहरे की घोषणा की जरूरत नहीं : शरद पवार

Next Post

किसान क्रेडिट कार्ड कर्ज सीमा बढ़ाने पर विचार, नए योजनाओं की तैयारी

Next Post
पीएम किसान

किसान क्रेडिट कार्ड कर्ज सीमा बढ़ाने पर विचार, नए योजनाओं की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल
  • बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी
  • सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें
  • एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
  • टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In