• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नकली सोने के जेवर देकर खरीदे असली, राजस्थान में धोखाधड़ी की चौंकाने वाली कहानी

अब सोने की आड़ में नहीं बिक पाएगा पीतल, हॉलमार्किंग के प्रति सख्ती बढ़ी

April 6, 2022
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

अब सोने की आड़ में नहीं बिक पाएगा पीतल, हॉलमार्किंग के प्रति सख्ती बढ़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 6, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
नकली सोने के जेवर देकर खरीदे असली, राजस्थान में धोखाधड़ी की चौंकाने वाली कहानी

symbolic picture

आगरा:उपभोक्ताओं की ज्वैलरी खरीद में फरेब का कोई स्थान नहीं रहने दिया जाएगा। हाल के दिनों में भारतीय मानक ब्यूरो की कार्रवाई तो यही संदेश दे रही है। कई प्रतिष्ठानों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि जो हॉलमार्किंग का टैग लगा हुआ है, उक्त उत्पाद में घोषित मात्रा में बहुमूल्य धातु का प्रयोग किया गया है कि नहीं।

आगरा  शहर के एक हॉलमार्किंग सेंटर संचालक ने बताया कि बीआईएस के अफसरों की सक्रियता अत्यधिक हो रही है। लगभग रोज ही सर्वे हो रहे हैं। बाजार में यदि किसी के पास पुराने जेवर मिल रहे हैं, उनको बिक्री से हटाने और एचयूआईडी लेने को कहा जा रहा है।

आगरा सहित यूपी के दो दर्जन जिलों में बीआईएस के नियम कड़े व अनिवार्य किए जाने के लिए यह कवायद चल रही है। केन्द्र के विभाग ही नहीं, राज्य सरकार की टीमें भी हॉलमार्किंग के नियम के अनुपालन के लिए लगातार सक्रिय हैं। मंशा है कि बाजार में सिर्फ खरा सोना ही बिके। किसी भी तरह बाजार में पीतल को सोने के भाव बेचने के प्रयास न हों।

जून 2021 के आदेश में यूपी के 19 जिलों में हॉलमार्किंग अनिवार्य की गई थी। चार अप्रैल को जारी आदेश में यूपी के 26 जिलों का उल्लेख किया गया है। आगरा और मथुरा इन दोनों ही सूचियों में हैं। अन्य जिले हैं प्रयागराज, बरेली, बदायूं, देवरिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, आजमगढ़, वाराणसी, आजमगढ़, भदोई, बलिया, बाराबांकी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, औरैया।

इस सूची में उत्तराखंड में एक जिला बढ़ा दिया गया है। बिहार में जिलों की संख्या 13 से बढ़ा कर 15 कर दी गई है। जीएसटी में पंजीकरण की सीमा 40 लाख तक सालाना कारोबार वालों को अनिवार्य हॉलमार्किंग से छूट दी गई है।

क्या है एचयूआईडी

ज्वैलर रिंकू बंसल कहते हैं कि हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिटी (एचयूआईडी) के तहत हरेक ज्वैलरी की खास पहचान है। यह नौ अंक का अल्फान्यूमेरिक कोड है। हॉलमार्किंग एजेंसी के माध्यम से उत्पाद की फोटो भी होगी। इसमें नाम, पता, हॉलमार्क सेंटर के साथ गहने का वजन और शुद्धता होंगे।

हॉलमार्किंग से होंगे फायदे

वित्तीय सलाहकार पंकज जैन के मुताबिक प्रत्यक्ष रूप से हॉलमार्किंग का सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ता हितों का संरक्षण है। इसके अलावा भी अनेक फायदे हैं। गोल्ड लोन आदि में मूल्यांकन का कार्य आसान हो जाएगा। दोबारा बिक्री के समय उपभोक्ताओं को अनावश्यक सबूत नहीं खोजने होंगे।

80 फीसदी ज्वैलर पंजीकृत

हॉलमार्किंग एजेंट सुरेश मोरे बताते हैं कि आगरा में तेजी से हॉलमार्किंग बढ़ रही है। यहां सक्रिय बड़े ज्वैलर्स में से 80 फीसदी ने अपने आपको बीआईएस में पंजीकृत करा लिया है। इस नियम को लागू कराने के लिए हाल के दिनों में बीआईएस की सक्रियता में बहुत तेजी आई है।

बदल जाएगा बाजार का परिदृश्य

ज्वैलर राजेश हेमदेव कहते हैं कि हॉलमार्किंग के पूरी तरह लागू होने से बाजार का परिदृश्य बदलेगा। गुणवत्ता के साथ नए फैशन में अनुसंधान करने वाले ब्रांड को स्वीकार्यता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर शुद्धता के पैमाने तय हो जाएंगे। 14, 18, 22 कैरेट के सोने के आभूषण ही चलन में रह जाएंगे।

Previous Post

आरबीआई के सामने विकास-महंगाई समेत कई चुनौतियां

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, 10 रुपये महंगा हो गया तेल

Next Post
पेट्रोल- डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, 10 रुपये महंगा हो गया तेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
  • सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In