मुंबई:शूजित सरकार ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘सरदार उधम’ थी जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई। हर सिनेमाप्रेमी को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। वह अपनी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अब डायरेक्टर ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें अभिषेक बच्चन लीड रोल होंगे। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
क्या है कहानी?
अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं है। द क्विंट के साथ बात करते हुए शूजित सरकार ने कहा, ‘यह एक इमोशनल फिल्म है। मेरी कहानियां हमेशा जिंदगी से जुड़ी होती हैं और उसमें ह्यूमर होता है। मैं हमेशा अलग-अलग जॉनर में प्रयोग करता रहता हूं। मैंने अपनी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन के साथ कोलैब किया है। मैं आपको एक सांस्कारिक सामान्य आदमी की जर्नी दिखाऊंगा।’
करियर की खास फिल्में
शूजित सरकार ने बतौर डायरेक्टर ‘यहां’ से डेब्यू किया। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘विकी डोनर’, ‘मद्रास कैफे’, ‘पीकू’, ‘पिंक’, ‘अक्टूबर’, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘सरदार उधम ‘है।
शूजित सरकार ने ‘विकी डोनर’ से आयुष्मान खुराना को लॉन्च किया। पहली ही फिल्म से आयुष्मान छा गए जबकि इस रोल को कई एक्टर्स ने ठुकरा दिया था। फिल्म समाज में इंफर्टिलिटी और स्पर्म डोनेशन की कहानी दिखाती है। इसी तरह ‘पिंक’ से तापसी पन्नू को इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली। वहीं ‘पीकू’ दीपिका पादुकोण के करियर की अहम फिल्म है। शूजित की पिछली फिल्म ‘सरदार उधम ‘थी। विकी कौशल ने फिल्म में जान डाल दिया। इसकी कहानी क्रांतिकारी उधम सिंह के बारे में है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
