हिंदू धर्म में हर साल वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 10 मई को अद्भुत संयोग में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा। शनि देव मूल त्रिकोण राशि में रहते हुए शश योग बनाएंगे। अक्षय तृतीया पर बनने वाले इस 3 अद्भुत संयोग से मेष समेत कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन….
मेष राशि : अक्षय तृतीया पर बनने वाले अद्भुत संयोग से मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य सफल होंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों के सपोर्ट मिलेगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता का जश्न मनाएंगे।
सिंह राशि : नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय है। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
मीन राशि : अक्षय तृतीया पर मीन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। करियर में भी खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशहाली आएगी। आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं मे जीवन गुजारेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।