• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इंटरव्यू में आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा

अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, पर किसी को खास नागरिक नहीं मानेंगे: पीएम मोदी

May 20, 2024
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, पर किसी को खास नागरिक नहीं मानेंगे: पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंटरव्यू में आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा

File Photo

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला और भारतीय जनता पार्टी केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही है। प्रधानमंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह किसी को भी ‘खास नागरिक’ के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने संविधान के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर भी आरोप लगाए।

न्यूज़ एजेंसी ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ साक्षात्कार में मोदी की इन टिप्पणियों को विपक्ष की इन आलोचनाओं के बीच अल्पसंख्यकों को लेकर सबसे स्पष्ट बयान माना जा रहा है कि उनके चुनावी भाषण समाज को बांटने वाले और ध्रुवीकरण करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने की अवहेलना की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाषणों का उद्देश्य वोट बैंक की राजनीति के साथ साथ अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करने की विपक्षी दलों की कोशिशों का पर्दाफाश करना है। जब साक्षात्कार के दौरान मोदी से उनके बयानों के कारण अल्पसंख्यकों के बीच पैदा हुई आशंकाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है। मैं केवल कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बोल रहा हूं। कांग्रेस संविधान के विरुद्ध काम कर रही है, यही बात मैं कहता रहा हूं।’

पीएम मोदी ने कहा कि बी आर आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू समेत भारतीय संविधान के निर्माताओं ने फैसला किया था कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘अब आप उससे पलट रहे हो। उनका खुलासा करना मेरी जिम्मेदारी है। उस समय संविधान सभा में मेरी पार्टी का कोई सदस्य नहीं था। यह देशभर के उत्कृष्ट लोगों की सभा थी।’

प्रधानमंत्री से जब एक बार फिर पूछा गया कि क्या उनके चुनावी भाषणों में कभी अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया गया तो उन्होंने कहा, ‘भाजपा कभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही। केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी नहीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण के रास्ते पर चलती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वह लोग तुष्टीकरण के रास्ते पर चलते हैं, मैं संतुष्टीकरण के रास्ते पर चलता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘उनकी राजनीति तुष्टीकरण की है, मेरी राजनीति ‘सबका साथ सबका विकास’ की है। हम ‘सर्व धर्म समभाव’ में विश्वास रखते हैं। हम सभी को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम किसी को खास नागरिक के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, बल्कि सभी को समान समझते हैं।’

Previous Post

जो बोला है वो खुद ही पाकिस्तान चला जाए, तेज प्रताप का बीजेपी पर पलटवार

Next Post

जांच के घेरे में गुजरात के 1100 से ज्यादा मदरसे

Next Post
यूपी में नए मदरसों को मान्यता की तैयारी, शिक्षकों की भी होगी भर्ती

जांच के घेरे में गुजरात के 1100 से ज्यादा मदरसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In