• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमोल कीर्तिकर को ईडी ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में दूसरा समन जारी किया

अमोल कीर्तिकर को ईडी ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में दूसरा समन जारी किया

March 29, 2024
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 7 जुलाई 2026

July 7, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

July 6, 2026
जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

July 6, 2026
इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

अमोल कीर्तिकर को ईडी ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में दूसरा समन जारी किया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 29, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमोल कीर्तिकर को ईडी ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में दूसरा समन जारी किया

File Photo

मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में कथित संलिप्तता की जांच के लिए शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर को अपना दूसरा समन जारी किया है। उद्धव की पार्टी ने अमोल कीर्तिकर को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने कहा कि कीर्तिकर को 8 अप्रैल को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। ‘खिचड़ी’ घोटाला कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों को ‘खिचड़ी’ बांटने से जुड़ा है। आरोप है कि खिचड़ी बांटने को लेकर दिए गए ठेके में अनियमितता बरती गई।

ईडी 6.37 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही है, जो महामारी के दौरान किया गया था। आरोप है कि घोटाले की रकम का कुछ हिस्सा अमोल कीर्तिकर के खाते में आया था। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पिछले वर्ष अक्टूबर में उनका बयान दर्ज किया था। ईडी के सूत्रों ने कहा कि कीर्तिकर पर आरोप है कि उन्होंने खिचड़ी वितरण में शामिल एक विक्रेता के लिए ठेका हासिल करने में सहायता की और विक्रेता के साथ कुछ पैसों का लेनदेन किया। ईडी पूछताछ के जरिए इन आरोपों को वेरीफाई करना चाहती है। कीर्तिकर के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बावजूद, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार नहीं बदलेगी।

इससे पहले ईडी ने 16 मार्च को बृहन्मुंबई नगर निगम के खिचड़ी घोटाला मामले में लगबग 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण की संलग्न संपत्तियों में मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और रत्नागिरी जिले में एक कृषि भूखंड शामिल है।

बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। मुंबई उत्तर-पश्चिम से पार्टी ने शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया। गजानन मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से हैं। पहली सूची की घोषणा के कुछ घंटों बाद, अमोल कीर्तिकर को पहला ईडी नोटिस मिला था, जिसमें उन्हें उसी दिन एजेंसी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया था। कीर्तिकर के वकील ईडी के कार्यालय पहुंचे और अपने मुवक्किल को जांच में शामिल होने के लिए और समय देने का अनुरोध किया था।

सितंबर 2023 में, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित 6.37 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर और कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले के अन्य आरोपियों में सुनील उर्फ बाला कदम, सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के राजीव सालुंखे, फोर्स वन मल्टी सर्विस के साझेदार और कर्मचारी, स्नेहा कैटरर्स के साझेदार, तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त (योजना) और अज्ञात बीएमसी अधिकारी शामिल हैं।

Previous Post

इंजीनयर की नौकरी गई तो बन गई चोर, उड़ा दिए लाखों के लैपटॉप; गिरफ्तार

Next Post

स्वागत को उमड़े श्रद्धालु : महाश्रमण मय बना पुणे शहर

Next Post
स्वागत को उमड़े श्रद्धालु : महाश्रमण मय बना पुणे शहर

स्वागत को उमड़े श्रद्धालु : महाश्रमण मय बना पुणे शहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर
  • जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह
  • EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा
  • एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
  • नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In