• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एक और दल के एनडीए में वापसी के आसार, अब इस राज्य में भाजपा का बड़ा गठबंधन लगभग तय

एक और दल के एनडीए में वापसी के आसार, अब इस राज्य में भाजपा का बड़ा गठबंधन लगभग तय

March 8, 2024
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

‘नेतन्याहू जानते हैं असली बॉस कौन है’: ट्रंप के बयान से मची सियासी हलचल

July 5, 2026
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

July 5, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में आज बड़ा जनविरोध प्रदर्शन, लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने की आशंका

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

एक और दल के एनडीए में वापसी के आसार, अब इस राज्य में भाजपा का बड़ा गठबंधन लगभग तय

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
एक और दल के एनडीए में वापसी के आसार, अब इस राज्य में भाजपा का बड़ा गठबंधन लगभग तय

नई दिल्ली:तेलुगु देशम नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ लंबी मुलाकात की है। इस बैठक में जनसेना नेता पवन कल्याण भी मौजूद रहे। बैठक में आंध्र प्रदेश में भाजपा, तेलुगू देशम और जनसेना के बीच सीटों के तालमेल को अंतिम रूप दिया गया।

आंध्र प्रदेश में राजग के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए भाजपा ने तेलुगु देशम और जनसेना के साथ गठबंधन और सीटों के तालमेल पर अपना मंथन पूरा कर लिया है। गुरुवार देर रात चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर भाजपा नेतृत्व से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर लंबी बातचीत की है।

सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से भाजपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि जनसेना के हिस्से में तीन सीटों के आने की संभावना है। बाकी 14 सीटों पर तेलुगू देशम चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, तेलुगू देशम इससे ज्यादा सीट चाहती है। यही वजह है कि भाजपा नेताओं ने देर रात तक एक सीट को लेकर लंबी चर्चा की है। पार्टी सूत्रों कहना है गठबंधन लगभग तय है और जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

खास बात है कि एनडीए कि लिए ‘400’ पार का नारा दे रही भाजपा के लिए दक्षिण भारतीय राज्य में यह गठबंधन अहम साबित हो सकता है। इसकी वजह है कि भाजपा कर्नाटक के अलावा किसी अन्य दक्षिण भारतीय राज्य में खास मौजूदगी दर्ज नहीं करा सकी है। बीते लोकसभा चुनाव में पांच राज्यों की 100 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर भाजपा सिर्फ 29 सीटें ही अपने नाम कर सकी थी।

इनमें 25 सीटें कर्नाटक और 4 सीटें तेलंगाना से आईं थीं। अगर तेदेपा की एनडीए में वापसी होती है, तो भाजपा को फायदा होने के आसार हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भी भाजपा के गठबंधन की चर्चाएं अंतिम दौर में हैं।

Previous Post

विवादों में क्यों शिंदे सरकार की ये नियुक्ति

Next Post

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर

Next Post
30 लाख नौकरी, ट्रेनी को एक लाख रुपये… राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का एलान

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
  • गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
  • पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट
  • इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In