डेस्क : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने के बाद हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए और लोगों ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कब्रिस्तान में लोगों की एंट्री रोक दी और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।
अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है। इसी कब्रिस्तान में अतीक के पिता फिरोज अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें भी हैं।
उमर के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी
अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल में बंद उसका भाई उमर अहमद भी कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंचा। पर्दे लगी पुलिस वैन से उमर को लाया गया। उसके साथ करीब 20 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उमर के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए आगे बढ़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया।
वहीं, झांसी जेल में बंद अबान का भाई अली अहमद भी करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर प्रयागराज पहुंचा। उसे करीब 30 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में लाया गया। उसकी पुलिस वैन पर पर्दे लगाए गए थे, ताकि उसका चेहरा सार्वजनिक रूप से दिखाई न दे।
चार साल बाद भाइयों को मिली पैरोल
अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उमर और अली को करीब चार साल बाद पहली बार पैरोल मिली है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों भाइयों की अपने भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से करीब एक घंटे मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए कब्रिस्तान के पास स्थित एक मस्जिद में व्यवस्था की गई है।
अंतिम संस्कार और परिवार से मुलाकात के बाद दोनों को वापस जेल ले जाया जाएगा।
कब्रिस्तान के आसपास कड़ी सुरक्षा
अंतिम संस्कार को देखते हुए कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।
परिवार की ओर से अबान के शव को हटवा गांव से कुछ समय के लिए अतीक के पुराने घर कसारी-मसारी ले जाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि पुलिस शव को सीधे गांव से कब्रिस्तान ले जाने के पक्ष में है। इस मुद्दे को लेकर परिवार और पुलिस के बीच बातचीत जारी है।
अबान की मौत गुरुवार को झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हुई थी। तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य युवक घायल हुए थे।













राज्य-शहर
बिजनेस
जीवंत




