नई दिल्ली:बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, बैंक ने सीमित अवधि के लिए होम और कार लोन पर ब्याज दरों में कमी की है। नई दरें 30 जून, 2022 तक लागू हैं।
क्या है नई दर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दर को 6.75 फीसदी प्रति वर्ष से घटाकर 6.50 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है। कार लोन की बात करें तो 7.25 फीसदी की ब्याज दर से घटाकर 7 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया गया है। बैंक के मुताबिक इस साल जून के अंत तक सीमित अवधि के लिए प्रोसेसिंग फीस को 1,500 रुपए तय कर दिया गया है। इसके अलावा जीएसटी भी जुड़ा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर (मोर्टरेज और दूसरे रिटेल एसेट्स) एचटी सोलंकी के मुताबिक महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन ने ऑटो सेगमेंट को प्रभावित किया, तब से हमने कार लोन की मांग में लगातार वृद्धि देखी है।
बैंक ने पहले भी कहा था कि नई दर नए होम लोन के साथ-साथ बैलेंस ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह सभी ऋण राशियों में उपलब्ध है और इसे 771 और उससे अधिक के सिबिल स्कोर वाले उधारकर्ताओं को पेश किया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
