बच्चा बड़ा हो या छोटा, हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसका बच्चा लाइफ में एक जिम्मेदार और सफल इंसान बने। लेकिन सभी पेरेंट्स का यह सपना पूरा हो जाए यह जरूरी नहीं होता। कई बार अभिवावक जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनका बच्चा जिम्मेदारी लेने से कतराने लगता है। अगर आप भी अपने बच्चे से यह उम्मीद करते हैं कि वो समय से अपनी जिम्मेदारी खुद लेना सीख जाए। तो सबसे पहले इन टिप्स पर जरूर गौर करें।
बच्चों से शेयर करें अपनी परेशानी-
बच्चों के साथ अपनी परेशानी शेयर करने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी लाइफ से जुड़ी सभी समस्याएं उनके साथ शेयर करने लग जाएं। बच्चों के साथ वही बातें शेयर करें जिससे आपको थोड़ी सी मदद मिल जाए और बच्चे भी जिम्मेदारी लेना सीखें। बच्चों के साथ ऐसी कोई बात शेयर न करें जिससे उनके बाल मन में कोई बुरा असर पड़े।
विकल्प देना भी है जरूरी-
अपने बच्चे को घर से जुड़े छोटे-बड़े निर्णय में शामिल करने की कोशिश करें। उसके द्वारा दिए गए विकल्पों और सुझावों के बारे में भी सोचें। उदाहरण के लिए गर्मियों की छुट्टी पर बाहर कहां घुमने जा सकते हैं। इन सब बातों से बच्चे में जिम्मेदारी की भावना आती है।
भरोसा करें-
अपने बच्चे को सही-गलत के बीच फर्क बताने के लिए आपका उसपर भरोसा करना बेहद जरूरी है। अगर आपका बच्चा आपको यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा है कि आपकी अनुपस्थिति में वो आपके घर का ध्यान रख सकता है तो उसे ऐसा करने का एक मौका जरूर दें। आपका भरोसा बच्चे को जिम्मेदार बनाने के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
