स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर अपने अनुशासनात्मक नियमों को लेकर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आईपीएल में शामिल खिलाड़ियों के निजी साथियों, विशेषकर गर्लफ्रेंड्स, के टीम होटल में ठहरने और टीम बस में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई का मानना है कि टीम का माहौल पूरी तरह पेशेवर और अनुशासित रहना चाहिए। खिलाड़ियों के साथ लगातार बाहरी लोगों की मौजूदगी से ध्यान भटकने की संभावना रहती है, जिससे प्रदर्शन और टीम की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है।
बताया जा रहा है कि हाल के कुछ सीज़नों में खिलाड़ियों के निजी साथी टीम होटल में रुकते और टीम के साथ यात्रा करते देखे गए हैं, जिसके बाद इस पर सवाल उठने लगे हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड इस व्यवस्था को स्पष्ट और सख्त करने की दिशा में विचार कर रहा है।
हालांकि अभी तक इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह फिलहाल चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर ही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि अगर यह नियम लागू होता है तो खिलाड़ियों के निजी मेहमानों को टीम बस या टीम होटल में रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं।
फिलहाल क्रिकेट जगत की नजर इस बात पर टिकी है कि बीसीसीआई इस मुद्दे पर अंतिम फैसला कब लेता है और क्या वास्तव में आईपीएल में इस तरह के प्रतिबंध लागू होते हैं या नहीं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
