डेस्क : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संकेत दिया है कि यदि पार्टी के हित में आवश्यकता पड़ी तो वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से होने वाला उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा अपने मजबूत गढ़ में पराजित होती है, तो वह चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।
यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई है। बांकीपुर को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां होने वाला उपचुनाव राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर का उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं होगा, बल्कि यह राज्य की नई सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास की भी परीक्षा होगा। उन्होंने इसे सरकार के प्रदर्शन पर जनता की पहली राजनीतिक राय बताया।
जन सुराज ने भी इस सीट पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत