डेस्क:हिंदी फिल्मों में कई ऐसे साइड किरदार नजर आए होंगे जो आपको पसंद तो बहुत हैं लेकिन उनके बारे में कम ही जानकारी मौजूद है। ऐसी ही एक करैक्टर आर्टिस्ट थीं मिस मिमी। इन्हें आपने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने बढे हुए वजन के साथ देखा होगा। मिस मिमी कोई एक्टर नहीं थीं बल्कि सिग्नल पर भीख मांगने वाली एक ऐसी लड़की थी जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सिग्नल से फिल्मों तक का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं था ।
आमिर खान की फिल्म से शुरुआत
आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में एक बॉक्सिंग मुकाबले का सीन आता है, जहां आदिल ईरानी हार जाते हैं। उस हार के पेनल्टी के रूप में मिस मिमी उन्हें किस करती हैं। उसी एक सीन ने उन्हें नाम दिया मिस मिमी। इस बारे में एक इंटरव्यू में आदिल ईरानी ने बताया कि मिस मिमी को उन्होंने सड़क पर एक भिखारिन के रूप में देखा था, तब उनके भाई इंदर कुमार ऐसा लुक ढूंढ रहे थे। और उसी से इंस्पायर्ड होकर उन्होंने उस लड़की को दिल फिल्म में छोटा रोल दिया और एक्टिंग करवाई।
मुंह से आती थी बदबू
आदिल ने कहा कि उस किस सीन में जब मिस मिमी अपना चेहरा उनके करीब ले जाती हैं, तो उनके मुंह से बदबू आ रही थी। मिस मिमी के मुंह से आने वाली उस बदबू ने उन्हें अजीब महसूस कराया। बाद में कहा जाता है कि मिस मिमी ने बेटा और दिलजले जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ न होने के कारण, वो जो कुछ भी मिल जाता, वही खा लेती थीं। इस वजह से एक दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बुरी तरह बीमार हो गईं। रिपोर्ट ये भी हैं कि मिस मिमी का एक्सीडेंट हो गया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
