मुंबई:संभावना सेठ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। संभावना अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अब तक के करियर में संभावना ने कई फिल्मों में अपने डांस आइटम से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अपने काम के साथ संभावना पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर एक्ट्रेस खबरों में आ गई हैं। संभावना ने एक पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा ऐलान कर दिया जिसे जानकर सभी को झटका लगने वाला है। संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
आदमी पार्टी से खत्म हुआ संभावना का नाता
दरअसल, संभावना सेठ ने एक साल पहले यानी साल 2023 जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। ‘आप’ के साथ हाथ मिलाने के बाद एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आई थीं। इसी बीच अब संभावना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया है कि उन्होंने आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ‘आप’ पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले पर काफी अफसोस है।
‘हो गई बड़ी गलती…’
संभावना ने रविवार को एक्स ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘अपने देश के लिए सेवा करने के लिए बहुत उत्साह के साथ मैं एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी भी समझदारी से कोई फैसला लें, आप फिर भी गलत हो सकते हैं… क्योंकि आखिरकार हम इंसान हैं। अपनी गलती का अहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर आप से बाहर निकलने का ऐलान करती हूं।’ संभावना के इस फैसले पर उनके फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई यूजर्स ने जहां उनके इस फैसले को सही बताया तो कई को ये सही नहीं लगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
