• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
देश के बाहर पहुंच बढ़ाने के लिए भाजपा का प्लान

बिहार: भूमिहारों की नाराजगी से भाजपा सतर्क, बड़े बदलाव की तैयारी में भगवा पार्टी

April 24, 2022
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: गुरुग्राम में व्यापक बुलडोजर अभियान

April 19, 2026
राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

April 19, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार: भूमिहारों की नाराजगी से भाजपा सतर्क, बड़े बदलाव की तैयारी में भगवा पार्टी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 24, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश के बाहर पहुंच बढ़ाने के लिए भाजपा का प्लान

नई दिल्ली:बिहार में हाल में हुए बोचहां विधानसभा उपचुनाव और एमएलसी की सीटों के चुनाव नतीजों से भाजपा नेतृत्व सतर्क हो गया है। इन चुनावों में सामाजिक समीकरण काफी प्रभावित हुए हैं और आने वाले समय में भाजपा व उसके गठबंधन राजग को नुकसान हो सकता है। भाजपा के कई नेताओं ने इन नतीजों को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी है।

बिहार की राजनीति में सामाजिक समीकरण काफी अहम रहते हैं। बोचहां का उपचुनाव भले ही एक सीट का था, लेकिन इसमें भाजपा (राजग) उम्मीदवार को 36,000 मतों के बड़े अंतर से हार मिली है। जबकि, क्षेत्र के सामाजिक समीकरण भाजपा के पक्ष में माने जाते थे। नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा का समर्थन करने वाला भूमिहार और सवर्ण वर्ग उससे खिसका है। पासवान समुदाय ने भी चिराग पासवान के भाजपा से दूर होने के कारण उससे दूरी बनाई है। पशुपतिनाथ पारस के राजग के साथ होने का यहां पर लाभ नहीं मिला है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर मौजूदा हालात पर न केवल चिंता जताई है, बल्कि सामाजिक समीकरणों को लेकर पार्टी नेतृत्व को आगाह भी किया है। भाजपा नेतृत्व भी इस स्थिति को लेकर गंभीर दिख रहा है और निकट भविष्य में राज्य में कई बदलाव भी किए जा सकते हैं। इनमें संगठन के बदलाव भी शामिल हैं।

दरअसल, भाजपा को सबसे ज्यादा चिंता भूमिहार वर्ग की नाराजगी को लेकर हो रही है। यह वर्ग भाजपा के विरोध में राजद को समर्थन करता दिख रहा है। इसके अलावा कुछ सवर्ण और अति पिछड़ा वर्ग भी भाजपा से खिसक रहे हैं। निषाद समुदाय भी उससे दूर हुआ है।

मंथन करना जरूरी
भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा कि एक उपचुनाव और कुछ एमएलसी के चुनाव से स्थिति का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता। मगर, इन मसलों पर मंथन करना जरूरी है। राज्य में भाजपा ने मौजूदा सरकार के गठन में भी कई प्रयोग किए थे और नए नेताओं को सामने लाया गया था। इसके अलावा प्रदेश संगठन में भी युवा नेतृत्व को उभारा गया है। मगर, इन नेताओं का ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक समुदायों में प्रभावी नेता भी इन प्रयोगों से कमजोर पड़े हैं और वह मुख्य भूमिका से दूर रहे हैं। रणनीतिक रूप से इससे भाजपा को भविष्य में नुकसान हो सकता है।

अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी संभव
सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। इसके तहत बिहार में भी कुछ बदलाव किए जाने हैं। इसमें सत्ता और संगठन दोनों मोर्चे शामिल रहेंगे। कुछ अनुभवी नेताओं और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण नेताओं को दोनों स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। ताकि, 2024 के लिए स्थिति कमजोर न हो।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि भाजपा और राजग के कमजोर होने से सीधा लाभ विपक्षी राजद को मिलेगा। इसलिए, पार्टी को समय रहते अपने सामाजिक समीकरण पूरी तरह चाक चौबंद करने होंगे।

Previous Post

झारखंडः मात्र दो सप्ताह की होगी गर्मी की छुट्टी, शिक्षकों को करना होगा ये काम

Next Post

किरीट सोमैया की कार पर हमला, शीशे टूटे; चोट भी लगी

Next Post
किरीट सोमैया की कार पर हमला, शीशे टूटे; चोट भी लगी

किरीट सोमैया की कार पर हमला, शीशे टूटे; चोट भी लगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप
  • बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट
  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In