• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिहार में अब सभी राशन कार्डधारियों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त

बिहार में अब सभी राशन कार्डधारियों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त

March 25, 2022
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार में अब सभी राशन कार्डधारियों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 25, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में अब सभी राशन कार्डधारियों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त

File Photo

पटना:बिहार के सभी राशन कार्डधारी परिवारों का प्रति वर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। फिलहाल राज्य के साढ़े पांच करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा था। अब बिहार सरकार अपनी राशि से इसका लाभ चार करोड़ और लोगों को देगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह एक और बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं अब राज्य के नये 85 लाख परिवारों को मिलेगी। इन्हें यह सुविधा राज्य सरकार अपने खर्च से उपलब्ध कराएगी। अप्रैल में शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष 2022-23 से यह सुविधा मिलने लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के 2022-23 के आय-व्यय पर विधानसभा में हुए वाद-विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के एक करोड़ नौ लाख परिवार के सदस्यों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करायी जाती है। इन लाभार्थियों की सूची में राज्य के 85 लाख राशन कार्डधारी परिवार बाहर थे, जिन्हें आयुष्मान योजना की तर्ज पर ही चिकित्सा सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 और 2021 में कोविड महामारी ने विश्व, देश और बिहार के समक्ष गंभीर चुनौतियां रखीं, लेकिन देश के साथ-साथ बिहार ने भी इन चुनौतियों को अवसर में बदलने का कार्य किया है। 2020 विधानसभा चुनाव, ईद, दशहरा, होली और छठ महापर्व आदि को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया और आज बिहार मॉडल की चर्चा पूरे देश में की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन 488 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता विकसित हो गई है। कोविड के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 230 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी। राज्य में 122 जगहों पर यह सुविधा बहाल कर दी गई है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना ड्यूटी के दौरान मृत्यु की स्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख देने का प्रावधान है। इसके तहत बिहार के 101 स्वास्थ्य कर्मियों के आश्रितों को 50-50 लाख बीमा राशि का भुगतान किया गया है। मंत्री के भाषण पर असंतोष जाहिर करते हुए विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया।

मुंगेर और मोतिहारी में नये मेडिकल कॉलेज
स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि मुंगेर और मोतिहारी में भी नये मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना की जाएगी। 150 एमबीबीएस नामांकन क्षमता के ये होंगे। इसके पहले 11 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना प्रक्रियाधीन है। विभाग के वर्ष 2022-23 के लिए 16 हजार 134 करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई।

शहरों में 20 व गांवों में 35 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में 20 मिनट और गांवों में 35 मिनट में मरीजों तक एंबुलेंस पहुंचेगी। यह व्यवस्था अगले तीन माह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एक हजार एंबुलेंस की खरीद की प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2020-25 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत गांव-गांव तक लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री के इस प्रयास से जो बाकी बचे 85 लाख परिवार को यह सुविधा मिल पाएगी। राज्य सरकार अपनी राशि से यह सुविधा देगी। यह बहुत बड़ा फैसला है। इस साल इस पर 125 करोड़ खर्च का अनुमान है।
मंगल पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री

Previous Post

भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन को वापस लेगी हेमंत सोरेन सरकार

Next Post

रिलेशनशिप में इन वजहों से डिप्रेशन में चले जाते हैं लोग

Next Post
रिलेशनशिप में इन वजहों से डिप्रेशन में चले जाते हैं लोग

रिलेशनशिप में इन वजहों से डिप्रेशन में चले जाते हैं लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In