• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
5 साल बाद हुई BJP-TDP में डील, तीन दलों का गठबंधन; भाजपा को 1/4 LS सीट

5 साल बाद हुई BJP-TDP में डील, तीन दलों का गठबंधन; भाजपा को 1/4 LS सीट

March 12, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

5 साल बाद हुई BJP-TDP में डील, तीन दलों का गठबंधन; भाजपा को 1/4 LS सीट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 12, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
5 साल बाद हुई BJP-TDP में डील, तीन दलों का गठबंधन; भाजपा को 1/4 LS सीट

नई दिल्ली।Lok Sabha Election: पांच साल बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगु देशम पार्टी (TDP) और केंद्र की सत्ताधारी भाजपा के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। यानी टीडीपी और बीजेपी फिर से मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले इस गठबंधन में तीसरे दल को भी साथ रखा गया है। अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना भी आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बन गई है। तीनों दलों के बीच सोमवार को ल‍ंबी चर्चा के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया गया।

तीनों दलों के बीच हुए सीट शेयरिंग समझौते के मुताबिक, राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 17 पर टीडीपी, छह पर भाजपा और दो पर जन सेना चुनाव लड़ेगी। राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधान सभा चुनाव भी होने वाले हैं। गठबंधन के बीच हुए समझौते के मुताबिक विधान सभा की कुल 175 सीटों में से 144 पर तेलगु देशम पार्टी चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा 10 और जन सेना 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

सीट बंटवारे का ऐलान और राज्य की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है। ऐसे में भाजपा और टीडीपी का एक साथ आना देश और राज्य के लिए जीत की स्थिति है।” उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन ही आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधान सभा चुनाव जीतेगा।

उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, बीजेपी, टीडीपी और जन सेना देश की प्रगति और आंध्र प्रदेश राज्य के लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वर्ष 2024 में पहली बार तीनों दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में, जब टीडीपी और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी। बता दें कि टीडीपी और जनसेना ने पहले ही 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। नायडू ने कहा कि संबंधित दल जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी पार्टी ने 17 से 20 मार्च के बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। टीडीपी के एक अन्य सूत्र ने इस बात पर जोर दिया कि अगर मोदी इस सभा में भाग लेते हैं, तो यह एक दशक में पहली बार होगा कि मोदी, नायडू और कल्याण एक ही मंच पर होंगे।

Previous Post

केरल में तेजी से फैल रही यह बीमारी, एक दिन में सामने आए 190 मरीज

Next Post

राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन को युद्ध के लिए ‘एक पैसा’ भी नहीं देंगे ट्रंप, हंगरी के PM के दावे ने बढ़ाई जेलेंस्की की टेंशन

Next Post
राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन को युद्ध के लिए ‘एक पैसा’ भी नहीं देंगे ट्रंप, हंगरी के PM के दावे ने बढ़ाई जेलेंस्की की टेंशन

राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन को युद्ध के लिए 'एक पैसा' भी नहीं देंगे ट्रंप, हंगरी के PM के दावे ने बढ़ाई जेलेंस्की की टेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In