आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। पर सारी लाइमलाइट आराध्या बटोर ले गईं। ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर नीले रंग के खूबसूरत गाउन में शिरकत की थी, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया और फिर इसके बाद शाम को वह होटल से डिनर के लिए निकलीं, तो सभी की नजरें उनसे ज्यादा आराध्या पर ठहर गईं। ऐश्वर्या तो खूबसूरत लग ही रही थीं, पर आराध्या उन्हें टक्कर देती दिखीं। लाल रंग के गाउन में वह स्टनिंग लग रही थीं।
Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय और आराध्या का जलवा
सोशल मीडिया पर Cannes Film Festival से ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर इन्हीं मां-बेटी की चर्चा हो रही है। आराध्या कई साल से मॉम ऐश्वर्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं, पर यह इस बार पहली बार था, जब उन्होंने वहां रेड कार्पेट पर एंट्री मारी।
ऐश्वर्या-आराध्या पर इंटरनेट फिदा, 14 साल की बेटी छाई
पूरा इंटरनेट ऐश्वर्या और आराध्या पर फिदा हो गया है और कह रहा है कि इस मां-बेटी जोड़ी जैसी कोई जोड़ी नहीं। वहीं, कई ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ की। 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या का अंदाज ऐसा है कि हर दिल की धड़कन थम जाए।
14 साल की आराध्या ने लूट ली महफिल
‘रेडिट’ पर भी यूजर्स ऐश्वर्या और आराध्या को देख काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘ये दोनों कितनी क्यूट हैं।’ एक का कमेंट है, ‘आराध्या तो अपनी मां जैसे ही लंबी है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर ऐश्वर्या अब भी क्यों आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं। कम से कम रेड कार्पेट या ऐसे इवेंट में तो उनका हाथ फ्री छोड़ ही सकती हैं।
2002 से Cannes का हिस्सा बन रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन
मालूम हो कि ऐश्वर्या साल 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती आ रही हैं। उस साल वह इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी बनी थीं। तब ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म ‘देवदास’ के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ वहां गई थीं। उसके बाद से ऐश्वर्या लगातार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। वह वहां ग्लोबल कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल की एंबेसेडर बनकर हिस्सा लेती हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
