• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चैत्र नवरात्रि : 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी मां आदिशक्ति की आराधना

चैत्र नवरात्रि : 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी मां आदिशक्ति की आराधना

April 1, 2022
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

चैत्र नवरात्रि : 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी मां आदिशक्ति की आराधना

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2022
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
चैत्र नवरात्रि : 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी मां आदिशक्ति की आराधना

चैत्र नवरात्रि का पूजन दो अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होगी। मंदिरों व घर-घर में मां आदिशक्ति की आराधना की तैयारियां शुरू हो गयी है। महानिशा पूजा आठ अप्रैल को होगी जबकि महाअष्टमी का व्रत नौ को रखा जाएगा। 10 को महानवमी का व्रत व हवन होगा। इसी दिन रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरात्र का पारण 11 अप्रैल को प्रातः काल में किया जाएगा। इस दिन दशमी मनायी जाएगी।

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि साल में चार बार नवरात्रि की पूजा होती है। अषाढ़ व माघ मास में दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र माह में बासंतिक तो आश्विन में शारदीय नवरात्रि की पूजा होती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि इसबार नवरात्र का आरंभ बेहद शुभ योग में हो रहा है जिसमें मां दुर्गा श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। इस बार नवरात्र का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि ये दोनों ही योग बेहद शुभ फलदायी हैं। इन शुभ योग में नवरात्र का आरंभ होने पर श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है एवं हर कार्य की सिद्धि होती है। कहते हैं कि शुभ योग में की गई पूजा भक्तों को अभिष्ठ सिद्धि दिलवाती है। पूजन के क्रम में 10 अप्रैल को रवि पुष्य योग भी है। कार्य सिद्धि के लिए रवि पुष्य योग का होना फलदायी माना जाता है। इन योग में मां दुर्गा के व्रत करने के साथ ही यदि जातक आदित्य हृदय स्त्रोत का भी पाठ करता है तो ये व्रत बेहद शुभफलदायी साबित होता है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दो अप्रैल को सुबह 11:58 मिनट तक कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त है। पंडित झा ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में 11.24 से 12.36 तक कलश की स्थापन की जा सकेगी। इस बार माता दुर्गा अश्व पर बैठकर आएंगी जबकि, महिष यानी भैंस पर बैठ कर प्रस्थान करेंगी।

माता का आगमन-गमन है अशुभ प्रभावकारी

  • माता जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं उसके अनुसार वर्ष में होने वाली घटनाओं का भी आकलन किया जाता है। इस वर्ष कलश स्थापना शनिवार के दिन है। इसलिए माता घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है। घोड़े पर माता का आगमन शासन और सत्ता के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है। माता का गमन इस बार भैंस पर होगा। ज्योतिष में भैंसे को असुर माना गया है, ऐसे में देवी मां का भैंसे पर गमन रोग और शोक के साथ ही कुछ हद तक युद्ध की ओर भी इशारा करता है।

छठ पूजा की तैयारी भी चल रही साथ-साथ

  • लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में भी आस्थावान लोग जुट गए हैं। इसबार पांच अप्रैल को पुरानी संझत यानी नहाय-खाय का विधान होगा जबकि छह अप्रैल को लोहंडा यानी खरना होगा। सात मार्च को पहली यानी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा जबकि आठ मार्च को उदितमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर व्रती पारण के साथ महापर्व का समापन करेंगी।
Previous Post

नवरात्रि व्रत में कमजोरी दूर करने के लिए खाएं कुट्टू-पनीर पकौड़े

Next Post

दिल्ली सरकार ने 59 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को दी सब्सिडी

Next Post
दिल्ली में मार्च 2023 तक पूरे कर लिए जाएं सड़क, सीवर और नाला बनाने का काम : सीएम केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने 59 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को दी सब्सिडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
  • चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता
  • राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला
  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In