• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छपरा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने लूटे

छपरा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने लूटे

March 28, 2022
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

छपरा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने लूटे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
छपरा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने लूटे

छपरा:बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े काशी बाजार स्थित पीएन ज्वेलर्स में धावा बोल दिया और स्टाफ को पिस्तौल के बल पर बंधक बना करीब एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिये। अपराधियों ने दुकान में फायरिंग कर दहशत भी फैलायी। घटना दोपहर 2:10 बजे की है।

अपराधियों ने आते ही सबसे पहले दुकान पर तैनात आर्मी के रिटायर जवान की लाइसेंसी बंदूक छीन ली व फायरिंग कर दहशत फैलायी। इसके बाद बंदूक को तोड़ भी दिया। करीब छह अपराधी मुंह पर मास्क, माथे पर पगड़ी बांधे और काला चश्मा लगाकर ज्वेलर्स के अंदर प्रवेश किए थे। हालांकि एफआईआर के बगैर लूट के गहने की रकम को लेकर आधिकारिक रूप पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन गहनों से भरी पड़ी पूरी दुकान खाली होने से एक करोड़ से अधिक के गहने की लूट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दहशत फैलाने के बाद ज्वेलर्स के कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी व अन्य सभी स्टाफ को अपराधियों ने निशाना बनाया व उनके ऊपर हथियार तान उन्हें बंधक बना लिया। काउंटर में रखे गए डायमंड के गहने और सोने के जेवरात को अपराधियों ने बैग व झोले में डालना शुरू कर दिया। उस वक्त दुकान में एक भी ग्राहक नहीं था। दुकान के अंदर करीब 10 स्टाफ ही मौजूद थे। बताया जाता है कि अपराधी करीब 10 मिनट से अधिक समय तक फायरिंग करने के बाद दुकान के अंदर रहे और आराम से काउंटर में लगे शोकेस से गहने निकालकर बैग में भरते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस, एसआईटी की टीम और एसपी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व दुकान के मालिक नागेंद्र कुमार से जानकारी ली। अपराधियों की पहचान को लेकर सीसीटीवी कैमरे को एसपी स्वयं  खंगाल रहे थे।  जिले के सभी थानों में वाहन चेकिंग लगा दी गई है।

अगर दुकान के स्टाफ और गार्ड की मानें तो इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। अपराधियों ने सबसे पहले आते ही सोने की अंगूठी पर हाथ डाला। उसके बाद काउंटर में लगे 11 जेवरात को झोले में भर लिया। बोलचाल की भाषा से अपराधी स्थानीय ही लग रहे थे।

अपराधी पीएम ज्वेलर्स के अंदर घुसकर कैसे घटना को अंजाम दे रहे हैं, सीसीटीवी कैमरे में उनकी एक-एक तस्वीर कैद हो गई है। स्पष्ट रूप से सीसीटीवी कैमरे में यह देखा जा रहा है कि अपराधी पगड़ी बांधे हुए हैं और वहां के स्टाफ को बंधक बनाकर कैसे लूटपाट कर रहे हैं।

सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। पुलिस एक-एक बिंदु पर इसकी जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान की जा रही है।

Previous Post

दरभंगा में बुजुर्ग चाय दुकानदार की निर्मम हत्या

Next Post

कैसे देवेंद्र फडणवीस के खुलासों ने की उद्धव ठाकरे की नींद हराम, पूरी सरकार परेशान

Next Post
कैसे देवेंद्र फडणवीस के खुलासों ने की उद्धव ठाकरे की नींद हराम, पूरी सरकार परेशान

कैसे देवेंद्र फडणवीस के खुलासों ने की उद्धव ठाकरे की नींद हराम, पूरी सरकार परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In