• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चंडीगढ़ पर पंजाब बनाम हरियाणा : सुनील जाखड़ ने कहा-बिल्लियों की लड़ाई से चालाक बंदर को फायदा

चरणजीत सिंह चन्नी पर बयान देकर फंसे सुनील जाखड़, अपने बनें दुश्मन; FIR की मांग

April 7, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

चरणजीत सिंह चन्नी पर बयान देकर फंसे सुनील जाखड़, अपने बनें दुश्मन; FIR की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
चंडीगढ़ पर पंजाब बनाम हरियाणा : सुनील जाखड़ ने कहा-बिल्लियों की लड़ाई से चालाक बंदर को फायदा

File Photo

नई दिल्ली:एक टीवी इंटरव्यू में दलितों पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पार्टी के ही नेता उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। बुधवार को दलित कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका और जाखड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता राम कुमार वेरका ने जाखड़ को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब का सीएम नहीं बनाने पर उनका मानसिक संतुलन हिल गया है। सुनील जाखड़ ने एक इंटरव्यू में अप्रत्यक्ष रूप से चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। चन्नी पहले दलित सीएम थे। जाखड़ ने कहा था कि नेतृत्व को समझना चाहिए कि सभी को कहां रखना है?

सुनील जाखड़ के कथित बयान को लेकर दलित समाज के लोगों ने बुधवार को उनका पुतला फूंका और आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए पार्टी हाई कमान से उन्हें तत्काल निकालने की मांग की। वीडियो क्लिप के अनुसार, जाखड़ नाम न लेते चरणजीत सिंह चन्नी का जिक्र करते हुए दिखाई दिए, जो राज्य के पहले दलित सीएम थे। जाखड़ ने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाया था। उन्होंने साक्षात्कार में कहा, “नेतृत्व को यह समझना होगा कि सभी को कहां रखा जाए।”

क्या मानसिक संतुलन खो दिया है आपनेः वेरका
कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार वेरका ने बुधवार को जाखड़ पर दलितों के खिलाफ “आपत्तिजनक भाषा” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। वेरका ने कहा कि जाखड़ जी क्या आपने मानसिक संतुलन खो दिया है। वेरका ने जाखड़ से एक समाचार चैनल के साथ अपने साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा, “आपको माफी मांगनी चाहिए।” वेरका ने कहा कि अमरिंदर सिंह के बेवजह बाहर निकलने के बाद पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से जाखड़ नाराज थे।

वेरका के आरोपों पर जाखड़
हालांकि, जाखड़ ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया और गलत संदर्भ से जोड़कर देखा गया। जाखड़ ने कहा कि अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। वेरका के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए जाखड़ ने कहा कि उन्होंने हमेशा हर धर्म और समुदाय का सम्मान किया है। उन्होंने हमेशा दलितों के लिए लड़ाई लड़ी और आवाज उठाई।

फगवाड़ा में जाखड़ के खिलाफ प्रदर्शन
इस बीच फगवाड़ा में कुछ दलित कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का पुतला फूंका। दलित कार्यकर्ता जरनैल नंगल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरिंदरपाल सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें जाखड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई।

Previous Post

70% तक चढ़ गए शुगर कंपनियों के शेयर

Next Post

जुमलेबाजी रह जाती हैं योजनाएं, ऐलान से पहले बजट की भी सोचें; सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया सरकारों को आईना

Next Post
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

जुमलेबाजी रह जाती हैं योजनाएं, ऐलान से पहले बजट की भी सोचें; सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया सरकारों को आईना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In