• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुन-चुनकर मारे जाएंगे पाक से आए आतंकी, सेना ने बनाया खतरनाक प्लान

चुन-चुनकर मारे जाएंगे पाक से आए आतंकी, सेना ने बनाया खतरनाक प्लान

July 6, 2024
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चुन-चुनकर मारे जाएंगे पाक से आए आतंकी, सेना ने बनाया खतरनाक प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुन-चुनकर मारे जाएंगे पाक से आए आतंकी, सेना ने बनाया खतरनाक प्लान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए सुरक्षा बल और जांच एजेंसियां कई स्तरों पर रणनीति बनाकर काम कर रही हैं। एक तरफ घुसपैठ रोकने का ठोस ब्लूप्रिंट बनाया गया है। स्थानीय युवाओं के विशेष दस्तों कोघुसपैठ रोधी टीम में तैनाती किया जा रहा। वहीं लोकल ह्युमन इंटलीजेंस को मजबूत करने के लिए सीमावर्ती इलाको में युवाओं की टीम बनाकर उन्हें सुरक्षा बलों से जोड़ा जा रहा है।

आतंक से आर-पार की लड़ाई के लिए स्पेशल तकनीकी टीम भी तैयार की गई है जो ह्युमन इंटलीजेंस इनपुट का त्वरित तकनीकी विश्लेषण करके इसकी अहम जानकारी सुरक्षा बलों से साझा करेगी। आतंकियों के मूवमेंट वाले इनाकों में कई टुकडियां मिलकर अभियान चलाएंगी। इसके अलावा एसपीओ की भर्ती बढ़ाने के लिए खाका तैयार है। वहीं अत्याधुनिक हथियारों के साथ सीआरपीएफ की कई बटालियन संवेदनशील इलकों में तैनात की जा रही है। यह बटालियन आतंकरोधी अभियान में विशेष रूप से दक्ष् हैं। सेना के सहयोग के साथ हर स्तर पर एंटी टेरर यूनिट सक्रिय की गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि हमारा फोकस समयबद्ध तरीके से आतंक के गढ़ का खात्मा करने के अलावा नए क्षेत्रों में आतंक का प्रसार रोकना है। जांच एजेंसियों को भी आतंकी मददगार तंत्र पर नकेल कसने में तेजी को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका लगातार बड़े हमले करवाने की फिराक में हैं। सेना और सुरक्षाबलों को मिले विशेष इनपुट के मुताबिक फिलहाल कश्मीर घाटी में कुल 135 आतंकवादी एक्टिव हैं। इनमें से 110 पाकिस्तानी हैं।

आतंक की कमर तोड़ने का पूरा खाका
एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में कहा था कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद आखिरी चरण में है। दरअसल इसके पीछे सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बनाया गया वह ब्लूप्रिंट है जिसमें आतंक की कमर तोड़ने का पूरा खाका है। पहला लक्ष्य घाटी में मौजूद आतंकियों का खात्मा करना है और उनके मददगारों की भी कमर तोड़नी है। आतंकी मददगारों पर आंतक की धाराओं के तहत सख्ती के अलावा उनकी संपत्तियों की जब्ती की जा रही है। सरकार और सुरक्षाबल आतंक से निपटने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

आतंकी सुरक्षाबलों के लिए चुनौती
सूत्रों ने कहा, अभी भी घाटी में सौ से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी सुरक्षाबलों के लिए चुनौती हैं। सुरक्षा बल इन्हें मार गिराने की रणनीति पर काम कर रहे। एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में लगातार एक क्रिटिकल संख्या बनाए रखता है। यह संख्या कम होती है तो नए आतंकी घुसपैठ करके आ जाते हैं। पिछले कुछ सालों में घुसपैठ रोधी तंत्र को बेहद मजबूत बनाया गया है, लेकिन आतंकी मददगारों के जरिए नए इलाकों को टार्गेट करके घुसपैठ करते हैं। घाटी में सख्ती के बाद जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश शुरू हो गई।

अग्रिम मोर्चों पर स्थानीय दस्ते
सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की घुसपैठ में वृद्धि को रोकने के लिए अब स्थानीय दस्तों को अग्रिम मोर्चों पर लगाया जा रहा। जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में नई टुकडियां तैनात की गई हैं। घुसपैठ-रोधी और आतंकवाद-रोधी टीम पूरी तरह से इसी मकसद के लिए काम करेगी। सीमावर्ती गांवों से ऐसे युवाओं को आतंकरोधी अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा जो इलाके को अच्छी तरह से जानते हैं। दुश्मन की रणनीति को भी समझते हैं। सूत्रों ने बताया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों को उनकी संबंधित सीमावर्ती तहसीलों में तैनात करके मानव खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर भी काम हो रहा है।

Previous Post

भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, VHP के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Next Post

अनंत अंबानी की ‘संगीत सेरेमनी’ में पहुंचे हार्दिक, नहीं नजर आईं नताशा

Next Post
अनंत अंबानी की 'संगीत सेरेमनी' में पहुंचे हार्दिक, नहीं नजर आईं नताशा

अनंत अंबानी की 'संगीत सेरेमनी' में पहुंचे हार्दिक, नहीं नजर आईं नताशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In