• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बदलापुर

देश में भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज केस में पहली सजा, मर्डर के लिए उम्र कैद

September 5, 2024
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

June 23, 2026
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि

June 23, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस

June 23, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

June 23, 2026
आकाश चोपड़ा

जायसवाल के बाहर होने पर विवाद, आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

June 23, 2026
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देश में भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज केस में पहली सजा, मर्डर के लिए उम्र कैद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बदलापुर

छपरा। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS)के तहत पहली बार अदालत ने आरोपियों को सजा दी है। नए कानून के लागू होने के बाद पहली बार बिहार के सारण जिले में छपरा कोर्ट ने गुरुवार को हत्या के जुर्म में दो आरोपितों को उम्र कैद की सजा सुनाई। उम्र कैद की सजा के साथ-साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी अदालत ने आरोपियों पर लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर यह सजा छह माह के लिए बढ़ जाएगी। बता दें कि हत्या के जुर्म में 50 दिनों के अंदर दो आरोपितों को उम्र कैद की सजा सुना दी गई है।

इस लिहाज से बिहार का सारण जिला नए कानून के तहत सजा दिलाने में देश का पहला जिला बन गया है। इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 14 दिनों के अंदर आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में रसूलपुर थाने में धारा 103 (1), 109(1), 329- 4/3 ( 5 ) के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 14 दिनों में ही आरोप पत्र दायर कर दिया। कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल पर 50 दिनों के अंदर धनाडीह के आरोपित सुधांशु कुमार उर्फ रोशन व अंकित कुमार को नए कानून के तहत दोषी माना और फिर सजा सुना दी।

क्या था पूरा मामला

बता दें कि 17 जुलाई को देर रात जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में एक सनकी युवक रोशन कुमार उर्फ सुधांशु कुमार ने एकतरफा प्यार में दो नाबालिग लड़कियों व उसके पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। लड़की की मां को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। लड़की की मां शोभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने सनकी युवक रौशन और उसके एक मित्र अंकित कुमार को 17 जुलाई को ही गिरफ्तार किया गया था मृतकों में नाबालिग चांदनी कुमारी (17 साल), उसके पिता तारकेश्वर सिंह (55साल) व छोटी बहन आभा कुमारी (15 साल) शामिल थी। तारकेश्वर की जख्मी पत्नी शोभा देवी का सदर अस्पताल में हुआ था।

इलाज के दौरान लड़की की मां ने बताया कि आरोपित रौशन को चांदनी से एकतरफा प्यार था। काफी दिनों से चांदनी से बात नहीं होने से वह नाराज था। रात में वे लोग छत पर सोए हुए थे तभी रोशन अपने एक दोस्त के साथ घर के पीछे से छत पर चढ़ गया था।

उनकी बेटी की अचानक नींद खुलने पर उसने रोशन को टोकते हुए कहा था कि तुम्हारी हैसियत क्या है मेरे घर आने की। इसके बाद रोशन व उसके दोस्त ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगे। इसमें चांदनी, उसके पिता व उसकी छोटी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद किया था।

जिला जज के निर्देश पर प्रतिदिन शुरू हुई गवाही

जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए जिला जज पुनीत कुमार गर्ग के निर्देश पर प्रतिदिन गवाही की भी प्रक्रिया शुरू की गई। पहले 13 अगस्त को ग्रामीण संतोष सिंह की गवाही हुई। गांव के ही तीन अन्य लोग मंटू सिंह, उमेश शर्मा व मनोज सिंह की भी गवाही हुई।

ग्रामीणों की गवाही पूरी होने के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की विशेषज्ञ रत्ना, एकमा के चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार सिंह, छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार, चौकीदार रोहित कुमार, सूचक शोभा देवी, थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सकलदेव पासवान के अलावा हत्याकांड के आईओ रविंद्र कुमार समेत 12 लोगों की गवाही हुई।

आरोपितों के खिलाफ चला था स्पीडी ट्रायल

जिले के सनसनीखेज वारदात को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर की स्वीकृति के बाद एसपी कुमार आशीष ने स्पीडी ट्रायल चलाया था। जिला जज ने भी हत्याकांड की सुनवाई जल्द पूरा करने के लिए पुलिस प्रशासन को अपने स्तर से भी बीच-बीच में दिशा निर्देश दिया। पुलिस के स्तर पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जिला जज ने आरोपियों को दोषी माना।

Previous Post

पालघर : साध्वी पीयूष प्रभा जी ने व्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत की महत्वता पर प्रकाश डाला

Next Post

पर्वाधिराज पर्युषण का पांचवां दिवस व्रत चेतना दिवस के रूप में हुआ समायोजित

Next Post
पर्वाधिराज पर्युषण का पांचवां दिवस व्रत चेतना दिवस के रूप में हुआ समायोजित

पर्वाधिराज पर्युषण का पांचवां दिवस व्रत चेतना दिवस के रूप में हुआ समायोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक
  • उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
  • भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि
  • मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस
  • टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In