मुंबई:फिल्म ‘शैतान’ की कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर जाना शुरू हो गया है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 2 दिन बाकी रह गए हैं और इसी बीच एडवांस बुकिंग के मामले में इसे जबरदस्त ग्रोथ मिलनी शुरू हो गई है। जहां पहले सिर्फ फिल्म के 2D वर्जन की टिकटें बिक रही थीं वहीं अब मेकर्स ने ICE थिएटर्स के लिए भी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस हॉरर थ्रिलर के बारे में ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहले ही दिन अपनी आधी लागत निकाल लेगी।
रिलीज से पहले ही हुई इतनी कमाई
फिल्मों की कमाई से जुड़े आंकड़े जारी करने वाले पोर्टल Sacnilk ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म के 2D वर्जन की 53 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं वहीं ICE वर्जन के लिए एडवांस में अभी सिर्फ 80 टिकटें बुक की गई हैं। कुल 5180 शोज पहले दिन चलाए जाएंगे और कुल मिलाकर 1 करोड़ 26 लाख रुपये की कमाई फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में टिकटें बेचकर कर चुकी है। फिल्म की लागत सिर्फ 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है और विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहले ही दिन 8 से 10 करोड़ रुपये कमा लेगी।
कितना रहेगा ओपनिंग डे कलेक्शन?
फिल्म की एडवर्टाइजिंग पर काफी जोर दिया जा रहा है। मुंबई में जगह-जगह डिजिटल 3D पोस्टर लगाए गए हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले ही रिलीज कर दिया गया था और सिर्फ इसे पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का ट्रेलर सिर्फ यूट्यूब पर अभी तक 81 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अजय देवगन की इस फिल्म में आर.माधवन ग्रे शेड रोल में नजर आ रहे हैं और उनका किरदार भी काफी खूंखार लग रहा है। देखना होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा पाती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
