डेस्क:दिल्ली को दहलाने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी का चेहरा बेनकाब हो गया है। एक नए सीसीटीवी में उमर का चेहरा साफ दिखा है। डॉ. उमर उन नबी सोमवार को धमाके से ठीक पहले लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में गया था। यहां सड़क पर टहलते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आतंकी उमर के दिखने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह विजुअल धमाके वाली जगह से कुछ ही दूर तुर्कमान गेट इलाके का है। विस्फोट से कुछ देर पहले आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी तुर्कमान गेट मस्जिद में गया था। कुछ देर मस्जिद में बिताने के बाद वह बाहर निकला और फिर यहां से कार लेकर आगे बढ़ गया था।
सीसीटीवी वीडियो को देखकर पता चलता है कि तब अंधेरा हो चुका था। माना जा रहा है कि वह शाम को नमाज अता करने के लिए मस्जिद में गया होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मस्जिद में वह कितने देर तक रहा और वहां उसने क्या-क्या किया। मस्जिद से निकलने के बाद वह सड़क पर टहलते हुए दिखा। शर्ट और जींस पहना उमर इधर-उधर देखते हुए चल रहा है।
तुर्कमान गेट की इस मस्जिद से विस्फोट स्थल की दूरी करीब 2 किलोमीटर की है और अधिक ट्रैफिक होने की वजह से करीब 10 मिनट का समय लगता है। धमाके वाले दिन सुबह 7 बजे ही फरीदाबाद से निकला आतंकी उमर 12 घंटे तक यहां से वहां घूमता रहा था। वह कनॉट प्लेस भी गया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
