• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली को चिपचिपी गर्मी से राहत, आज भी तेज बारिश को रहें तैयार

दिल्ली को चिपचिपी गर्मी से राहत, आज भी तेज बारिश को रहें तैयार

July 23, 2024
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली को चिपचिपी गर्मी से राहत, आज भी तेज बारिश को रहें तैयार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 23, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली को चिपचिपी गर्मी से राहत, आज भी तेज बारिश को रहें तैयार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई। इसके चलते लोगों को एक ओर जहां उमस से राहत मिली तो वहीं, जाम और जलभराव के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। वहीं शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग को दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की उम्मीद है।

दोपहर में हुई झमाझम बारिश

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह भी तेज सूरज निकला, लेकिन बारह बजे के बाद से ही घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मानक वेधशाला सफदरजंग में सबसे ज्यादा 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम में 8.9, लोधी रोड में 26.6, रिज में 27.8, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 39.5, पूसा में 52, नजफगढ़ में 19.5, पीतमपुरा में 48.5 और आयानगर में 13.6 मिमी बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जो शहर में अतिरिक्त नमी लेकर आया है। इसके अलावा, मानसून की रेखा शहर के करीब आ गई है और वर्तमान में दिल्ली के दक्षिण में है। इन कारकों की वजह से राजधानी में अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।’ मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रफ्तार थमी 

सोमवार को जलभराव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस को नजफगढ़ के फिरनी रोड, रिंग रोड, न्यू रोहतक रोड, आजादपुर से मुकरबा चौक के पास, धौला कुआं, मुकरबा चौक, स्वरूप नगर से लेकर शालीमार बाग, मोती नगर से पंजाबी बाग, ग्रेटर कैलाश से लेकर चिराग दिल्ली तक, बीआरटी रोड, कीर्ति नगर, ब्रिटानिया चौक, प्रेम बाड़ी पुल आदि जगहों से जाम की शिकायत मिली। आधा दर्जन जगहों पर डीटीसी एवं क्लस्टर बसों की खराबी के चलते भी जाम लगा।

Previous Post

यहां छिपे 40 से ज्यादा पाक आतंकी, आधुनिक हथियारों से लैस; सेना अलर्ट

Next Post

सपा विधानसभा में दलित को बना सकती है नेता प्रतिपक्ष, ये नाम सबसे आगे

Next Post
सपा विधानसभा में दलित को बना सकती है नेता प्रतिपक्ष, ये नाम सबसे आगे

सपा विधानसभा में दलित को बना सकती है नेता प्रतिपक्ष, ये नाम सबसे आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
  • दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In