• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी के मुलाकात के बाद किसानों का ऐलान

दिल्ली मार्च जारी रखेंगे, राहुल गांधी के मुलाकात के बाद किसानों का ऐलान

July 24, 2024
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
जनता दरबार से सियासत की शुरुआत: निशांत कुमार का बड़ा कदम

जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर

June 5, 2026
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

June 5, 2026
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

दिल्ली मार्च जारी रखेंगे, राहुल गांधी के मुलाकात के बाद किसानों का ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी के मुलाकात के बाद किसानों का ऐलान

नई दिल्ली:न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में सुधार के लिए सरकार पर दबाव बना रहे किसानों ने बुधवार सुबह संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के 12 किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

राहुल गांधी के मुलाकात के बाद एक किसान नेता ने कहा कि सरकार उनकी मांगे मानने में विफल रही है और वे दिल्ली मार्च जारी रखेंगे। किसानों में से एक जगजीत सिंह दल्लेवाल ने एनडीटीवी से कहा कि सरकार अब तक आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही है। स्वामीनाथन रिपोर्ट का क्रियान्वयन जरूरी है। हम दिल्ली की ओर मार्च जारी रखेंगे।

इससे पहले किसानों की मुलाकात राहुल गांधी के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई। इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे।

बैठक के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, “राहुल गांधी संसद के अंदर किसानों की आवाज उठाएंगे…” किसानों द्वारा दिल्ली में फिर से मार्च निकालने की योजना बनाने की खबरों पर उन्होंने कहा, “उन्हें दिल्ली आकर विरोध करने का पूरा अधिकार है (और) अगर कोई निजी विधेयक लाने की जरूरत पड़ी तो हम उसे भी लाएंगे।”

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, “किसान नेताओं को मैंने संसद भवन में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया तो मैं ही उनसे मिलने बाहर चला गया। किसान मुझसे संसद भवन आकर मिले इसके लिए भी प्रधानमंत्री से पूछना पड़ेगा।” राहुल गांधी के साथ जिन किसान नेताओं ने मुलाकात की उनमें पंजाब से जगजीत सिंह, श्रवण सिंह पंधार, सुरिजित सिंह तथा रमणदीप सिंह मान, हरियाणा से लखविंदर सिंह, तेजवीर सिंह, अमरजीतसिंह तथा अभिमन्यु, कर्नाटक से शांता कुमार, तेलंगाना से एन वेंकटेश्वर राम, तमिलनाडु से पी रामलिंगम शामिल हैं।

विपक्ष के नेता ने कहा, “किसान नेताओं से मुलाकात के दौरान मैंने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की बात कही थी। हमने आकलन किया है, ये बिल्कुल किया जा सकता है। इस बारे में हमने किसान नेताओं के साथ बैठक की। हमने तय किया है कि इंडिया समूह के नेताओं से चर्चा करके, हम सरकार पर एमसपी की कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाएंगे। इस बारे में हमने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मिलकर सरकार पर दबाव डालने का निर्णय लिया है।”
Previous Post

महिला हो, कुछ जानती नहीं हो; नीतीश कुमार ने फिर से बिहार विधानसभा में खोया आपा

Next Post

अग्निवीरों को बीएसएफ और सीआईएसएफ में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, आयु सीमा में भी बड़ी छूट

Next Post
अग्निवीरों को बीएसएफ और सीआईएसएफ में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

अग्निवीरों को बीएसएफ और सीआईएसएफ में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, आयु सीमा में भी बड़ी छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक
  • लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल
  • ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार
  • जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर
  • मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In