• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ड्रैगन को मिलेगा करारा जवाब, चीन की तरह एलएसी के पास 6 एयरफील्ड बनाएगी वायुसेना

ड्रैगन को मिलेगा करारा जवाब, चीन की तरह एलएसी के पास 6 एयरफील्ड बनाएगी वायुसेना

May 1, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ड्रैगन को मिलेगा करारा जवाब, चीन की तरह एलएसी के पास 6 एयरफील्ड बनाएगी वायुसेना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ड्रैगन को मिलेगा करारा जवाब, चीन की तरह एलएसी के पास 6 एयरफील्ड बनाएगी वायुसेना

नई दिल्ली:भारत-चीन के बीच वर्ष 2020 में हुए टकराव के बाद चीन ने एलएसी के निकटवर्ती क्षेत्रों में अपनी तरफ आधा दर्जन नए एयरफील्ड तैयार कर लिए हैं। जबकि, पहले भी उसके पास एक दर्जन नए एयरफील्ड सीमावर्ती क्षेत्रों के निकट मौजूद थे। चीन की इस चुनौती से मुकाबले के लिए भारत की ओर से भी सीमाई क्षेत्रों में नए एयरफील्ड विकसित किए जा रहे हैं।

वायुसेना के सूत्रों ने हाल में संसद की एक समिति के समक्ष में दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि एलएसी के निकट चीन के पहले से मौजूद एयरफील्ड और पिछले एक-डेढ़ वर्षों के दौरान बने एयरफील्ड की पहचान की गई है।

दरअसल, जिस तेजी से चीन वहां अपनी वायुसेना के नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, वह भारत के लिए चिंतापूर्ण है। ऐसे में इस चुनौती से निपटने के लिए भारत ने भी उपाय शुरू कर दिए हैं। सीमा से कुछ दूर के इलाकों में चीन की तर्ज पर नए एयरफील्ड बनाने, पुराने एयरफील्ड को अपग्रेड करने और नागरिक हवाईअड्डों के इस्तेमाल की सभी संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हालांकि, वायुसेना की तरफ से नए एयरफील्ड की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

वायुसेना की रणनीति एयरफील्ड विकसित कर चीनी सेना को क्षति पहुंचाने की क्षमता हासिल करने की होगी। इसमें चीन के प्रहार को बिना ज्यादा क्षति के सहना और जवाबी हमले करना शामिल है। इसके लिए सीमाई क्षेत्रों से दूर एयरफील्ड में मौजूद बलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

24 एयरफील्ड आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 एयरफील्ड को अक्तूबर, 2024 तक आधुनिक बनाने की योजना पहले से ही चल रही है। इनमें से ज्यादातर एयरफील्ड चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के निकट हैं। नौसेना के नौ और तटरक्षक बल व एविएशन रिसर्च सेंटर के दो-दो एयरफील्ड को भी विकसित कर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

चीन के पास सीमा के निकट 18-20 एयरफील्ड
सूत्रों की मानें तो भारत-चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के नजदीकी क्षेत्रों में चीनी सेना के पास 18-20 संचालन योग्य एयरफील्ड हैं। कुछ एयरफील्ड एकदम नए बनाए गए हैं तो कुछ को विकसित किया गया है। इसके अलावा चीन ने कुछ नागरिक हवाईअड्डों का वायुसेना के लिए भी इस्तेमाल शुरू किया गया है। वहीं, भारत के पास यह संख्या अभी कम है, लेकिन कोशिश यह है कि इसे चीन के बराबर या उससे ज्यादा किया जाए।

सरकार का फोकस खासतौर पर पूर्वोत्तर के क्षेत्र पर है, जहां छोटे एयरफील्ड को विस्तार देकर उन्हें लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल योग्य बनाना है। इन एयरफील्ड को न सिर्फ विमानों के उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, बल्कि उन्हें सेना और सैन्य उपकरणों के लिए बैकअप के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

टकराव की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं
बता दें कि मई, 2020 में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में संघर्ष हुआ था। तब से कई स्थानों पर अभी भी दोनों देशों की सेनाएं मोर्चे पर डटी हुई हैं। हालांकि, पेंगोग समेत कई इलाकों से सेनाएं पीछे हट चुकी हैं। मगर, सैन्य कमांडर स्तर की 15 दौर की वार्ताओं के बावजूद टकराव पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रहा है।

 

Previous Post

आफत बनी गर्मी: दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 8 भारत के

Next Post

अगले 5 साल में भारत में जापान करेगा 3.2 लाख करोड़ का निवेश: नरेंद्र मोदी

Next Post
मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में बोले पीएम मोदी-आजादी के अमृत काल की पटकथा लिखेगा यह कार्यक्रम

अगले 5 साल में भारत में जापान करेगा 3.2 लाख करोड़ का निवेश: नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In