• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

दुर्गा पूजा के लिए ममता सरकार दिल खोलकर करेगी दान, 85000 का ऐलान

July 24, 2024
“दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा

“दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा

June 10, 2026
गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां

गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां

June 10, 2026
इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

June 10, 2026
दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 10, 2026
दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

June 10, 2026
सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

June 10, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

June 10, 2026
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

June 10, 2026
दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

June 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव

June 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग

June 10, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा के लिए ममता सरकार दिल खोलकर करेगी दान, 85000 का ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता बनर्जी

File Photo

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा आयोजित कराने वाली समिति और क्लबों के लिए सहायता राशि बढ़ा दी है। सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार की तरफ से अनुदान राशि 70 हजार से बढ़ाकर 85 हजार कर दिया गया है। साथ ही ममता सरकार ने इस राशि को अगले साल 1 लाख रुपए करने का भी वादा किया। अकेले कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 3000 सामुदायिक क्लब हैं। जबकि, राज्य भर में हर साल करीब 40000 स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजित होती है। इस साल टीएमसी सरकार दुर्गा पूजा के लिए कम से कम 340 करोड़ रुपये दान करेगी।

पश्चिम बंगाल में हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है। इस साल दुर्गा पूजा महोत्सव 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच किया जाना है। साल 2021 में यूनेस्को ने कोलकाता में दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही राज्य के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी।

सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को पूजा समितियों के अध्यक्ष और सरकारी अधिकारियों संग बैठक के दौरान कहा,  “पिछले साल तक हम प्रत्येक क्लब को 70,000 रुपये देते थे। इस साल हम राशि बढ़ाकर 85,000 रुपये कर रहे हैं। अगले वर्ष हम अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये करेंगे। मैं इसकी पहले से घोषणा कर रही हूं।” ममता बनर्जी ने घोषणा की कि क्लबों को पहले की तरह सभी सरकारी शुल्कों पर पूरी छूट मिलती रहेगी और बिजली बिल पर सब्सिडी मौजूदा 66% से बढ़ाकर 75% कर दी जाएगी।

सुरक्षा उपायों में नाकाम क्लबों को ब्लैक लिस्ट में डालेंगे
टीएमसी के नेताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजकों के लिए अनुदान बढ़ाने का निर्णय मंगलवार सुबह राज्य कैबिनेट बनर्जी की एक संक्षिप्त बैठक में लिया गया।  पूजा आयोजकों को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने बंगाल के सबसे बड़े दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सुरक्षा उपायों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “पुलिस और पूजा आयोजकों को प्रत्येक स्थल पर भीड़ के लिए कई प्रवेश और निकास बिंदु सुनिश्चित करने चाहिए। सभी जगह क्विक रिस्पांस टीमें लगाई जाएं। कोई हंगामा नहीं होना चाहिए। यातायात रोकने या असुविधा पैदा करने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले आयोजकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।”

केंद्रीय बजट पर भड़की ममता, कहा- हमे कुछ नहीं मिला
ममता बनर्जी ने आज संसद में पेश किए गए मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “आज के बजट में हमें कुछ नहीं मिला। लेकिन हम हमेशा लोगों के साथ रहने की पूरी कोशिश करते हैं। एक गरीब सरकार इससे ज्यादा और क्या कर सकती है।”

2018 में सहायता राशि 10 हजार थी
इससे पहले 2023 में, जब ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए आयोजन समितियों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 70,000 रुपये किया था। तब भाजपा ने इसे चुनाव से पहले सार्वजनिक धन का दुरपयोग करार दिया था। बता दें कि साल 2018 में ममता बनर्जी सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए वित्तीय सहायता शुरू की थी, तब यह राशि 10 हजार रुपए प्रति क्लब थी। साल 2022 में सहायता राशि बढ़ाकर 60,000 रुपये की गई थी।

Previous Post

वेदांता फिर देने जा रहा है डिविडेंड!

Next Post

बजट में आंध्र को मिला ‘स्पेशल पैकेज’, भड़क गई तेलंगाना सरकार; विरोध करेंगे विपक्षी सांसद

Next Post
बजट में आंध्र को मिला ‘स्पेशल पैकेज’, भड़क गई तेलंगाना सरकार; विरोध करेंगे विपक्षी सांसद

बजट में आंध्र को मिला 'स्पेशल पैकेज', भड़क गई तेलंगाना सरकार; विरोध करेंगे विपक्षी सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा
  • गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां
  • टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा
  • दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In