• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुर्गति से बचाती है सरलता व सहजता : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

दुर्गति से बचाती है सरलता व सहजता : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

March 27, 2026
तेज प्रताप यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का पलटवार: बिहार का सम्मान जरूरी

April 9, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

अमेरिका–ईरान संघर्ष में भारत ने कूटनीति और संवाद पर जोर दिया

April 9, 2026
ट्रंप

सीज़फायर के बावजूद ट्रंप क्यों हैं दबाव में: तीन अहम कारण

April 9, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव ने सरमा के गोमांस बयान पर साधा निशाना, चुनावी सियासत तेज

April 9, 2026
नीतीश

नीतीश का दिल्ली दौरा: पीएम मोदी और शाह से संभव अहम बैठक

April 9, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

April 9, 2026
चमारि एथेपथ्थु खेलना चाहती हैं कई साल, कोच सिड्डोंस ने दी पुष्टि

चमारि एथेपथ्थु खेलना चाहती हैं कई साल, कोच सिड्डोंस ने दी पुष्टि

April 9, 2026
टीआरएआई का नया प्रस्ताव: हर वैधता में सिर्फ कॉल और संदेश वाला प्लान अनिवार्य

टीआरएआई का नया प्रस्ताव: हर वैधता में सिर्फ कॉल और संदेश वाला प्लान अनिवार्य

April 9, 2026
टोयोटा

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का विकल्प: किफायती हाइब्रिड इनोवा हाइक्रॉस आने वाला

April 9, 2026
टेस्ला

टेस्ला की भारत में चुनौतियाँ: महंगी कीमत और धीमी बिक्री

April 9, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

गजनी से जवान तक: साउथ ने संभाली तीनों खान की डूबती नैया

April 9, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

राम के लुक पर उठी आपत्ति, नमित मल्होत्रा बोले—“हर फीडबैक पर कर रहे काम

April 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

दुर्गति से बचाती है सरलता व सहजता : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

267 वां आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस समारोह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुर्गति से बचाती है सरलता व सहजता : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

लाडनूं : जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में आज जैन विश्व भारती का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रभात वेला में आचार्य प्रवर ने सचिवालय में पधार कर मंगलपाठ प्रदान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मुख्यालय रोहिणी में भी गुरुदेव का पदार्पण हुआ। आचार्य श्री से मंगलपाठ श्रवण कर मंडल द्वारा तीन दिवसीय युवती सम्मेलन “संगम” का शुभारंभ हुआ। सुधर्मा सभा में मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में साध्वियों द्वारा प्रज्ञा गीत के संगान से मंगलाचरण हुआ।

जन सभा को संबोधित करते हुए परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा कि यह संसार अशाश्वत है, और प्राणी दुर्गति से तभी बच सकता है जब उसके जीवन में तपोगुण, ऋजुमति, सरलता व सहजता, क्षमा और संयम का भाव हो। आज चैत्र शुक्ला नवमी राम नवमी का पावन दिन है, जो तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु का अभिनिष्क्रमण दिवस भी है। मारवाड़ के कंटालिया गांव में जन्मे संत भीखण जी की माता दीपा जी ने उनके जन्म से पूर्व सिंह का स्वप्न देखा था, और वास्तव में आचार्य भिक्षु का अदम्य पराक्रम, निर्भीकता और साहस उस सिंह के स्वप्न को पूरी तरह चरितार्थ करता है। वे इस भरत क्षेत्र में एक भावितात्मा अनगार के रूप में प्रकट हुए। गुरुदेव ने भगवान श्री राम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार राम ने केवल वानर सेना के सहयोग से लंका पर विजय प्राप्त कर ली थी, क्योंकि महान पुरुषों की सफलता बाहरी उपकरणों में नहीं, बल्कि उनके भीतरी सत्व, मनोबल और साहस में बसती है, ठीक उसी प्रकार आचार्य भिक्षु ने भी भारी विरोध, अवरोध और कठिनाइयों के बावजूद आज ही के दिन अपना अभिनिष्क्रमण किया। वे प्राणों की परवाह किए बिना जंगल के शेर की भांति अपने सिद्धांतों के पथ पर आगे बढ़ते रहे और एक महान धर्म क्रांति का सूत्रपात किया।

गुरुदेव ने आगे फरमाया कि तेरापंथ नाम के साथ भी एक बड़ा योग जुड़ा है। एक ओर इसमें 13 साधु, 13 श्रावक और 13 नियमों की संख्या का भाव है, तो दूसरी ओर इसमें चरम विनयशीलता का भी दर्शन होता है कि हे प्रभो! यह तेरा पंथ है, पंथ आपका है, हम तो केवल इस पर चलने वाले पथिक हैं। आचार्य भिक्षु द्वारा रचित एक आचार्य की आज्ञा में रहने जैसी मर्यादाएं आज भी हमारे धर्म संघ में पूरी निष्ठा से पाली जा रही हैं। इसके साथ ही आज जैन विश्व भारती (लाडनूं) का स्थापना दिवस भी है, जिसका प्रादुर्भाव आचार्य श्री तुलसी के समय में हुआ था। आचार्यश्री ने इसे समाज की ‘कामधेनु’ और ‘जय कुंजर’ बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में यह अपने आप में एक अद्वितीय परिसर है। यहाँ शिक्षा, जैन विद्या के आगमों का शोध, ध्यान-साधना के शिविर और सेवा, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा की सभी अनुकूलताएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। गुरुदेव ने मंगल कामना करते हुए कहा कि जैन विश्व भारती इसी प्रकार एक सौहार्द और मैत्री भाव के साथ लोगों के आध्यात्मिक और धार्मिक जीवन का उत्थान करती रहे।
कार्यक्रम में साध्वी श्री मनोज्ञप्रभा जी ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद लुंकड़, मुख्यन्यासी श्री जयंतीलाल सुराणा ने अपने विचारों को प्रस्तुति दी। आचार्य प्रवर की प्रेरणा से जैन विश्व भारती के कार्यकारी स्टाफ ने एक वर्ष तक समस्त प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन का त्याग कर नशामुक्ति की ओर कदम बढ़ाएं।

Previous Post

“स्वयंभू भगवान” ने महिलाओं के साथ किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

त्याग और धर्म का संदेश: आचार्य भिक्षु एवं श्री राम की जीवन गाथा

Next Post
त्याग और धर्म का संदेश: आचार्य भिक्षु एवं श्री राम की जीवन गाथा

त्याग और धर्म का संदेश: आचार्य भिक्षु एवं श्री राम की जीवन गाथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का पलटवार: बिहार का सम्मान जरूरी
  • अमेरिका–ईरान संघर्ष में भारत ने कूटनीति और संवाद पर जोर दिया
  • सीज़फायर के बावजूद ट्रंप क्यों हैं दबाव में: तीन अहम कारण
  • अखिलेश यादव ने सरमा के गोमांस बयान पर साधा निशाना, चुनावी सियासत तेज
  • नीतीश का दिल्ली दौरा: पीएम मोदी और शाह से संभव अहम बैठक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In