• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
द्वारका एक्सप्रेसवे से होंगे 5 बड़े फायदे, कई राज्यों की राह हुई आसान

द्वारका एक्सप्रेसवे से होंगे 5 बड़े फायदे, कई राज्यों की राह हुई आसान

March 12, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

द्वारका एक्सप्रेसवे से होंगे 5 बड़े फायदे, कई राज्यों की राह हुई आसान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 12, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 2 mins read
A A
0
द्वारका एक्सप्रेसवे से होंगे 5 बड़े फायदे, कई राज्यों की राह हुई आसान

गुरुग्राम।दिल्ली-गुरुग्राम के बीच आए दिन जाम से जूझने वाले लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा खुलने के बाद बड़ी राहत मिली है। इससे समय की ही नहीं बल्कि धन और ईंधन की भी काफी बचत होगी। साथ ही दोनों महानगरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के अलावा कई राज्यों की राह आसान होने की उम्मीद है। इसके साथ ही और भी कई फायदे हैं। सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पैकेज दो और तीन के बीच की कनेक्टिविटी कर दी। यह कनेक्टिविटी गुरुग्राम और दिल्ली बॉर्डर पर की गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंच आसान : गुरुग्राम के लोग एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हुए यशोभूमि से सीधा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे, जबकि दिल्ली द्वारका के सेक्टर-21, सेक्टर-23,सेक्टर-25 सहित आधा दर्जन से ज्यादा सेक्टरों से लोग सीधे गुरुग्राम और वहां से जयपुर आसानी से जा सकेंगे। इस कनेक्टिविटी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी फायदा होगा।

घट जाएगा समय : दिल्ली के द्वारका से एनएच-8 होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंचने में करीब एक घंटा लगता है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने से दिल्ली के द्वारका से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। वाहन चालकों को अब जाम में भी फंसना नहीं पड़ेगा।

वाहनों का दबाव कम होने का दावा : ट्रैफिक मामलों के विशेषज्ञ प्रखर सहाय ने बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम बॉर्डर पर कनेक्टिविटी होने से हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। द्वारका से गुरुग्राम आने वाले लोगों को अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वह एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर जयपुर और गुरुग्राम के अन्य सेक्टरों में आसान से पहुंच सकेंगे। अभी लोगों को नए रास्ते के बारे में जानकारी नहीं है।

रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तेजी से हो रहा बुनियादी ढांचे का निर्माण भारत को तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा। इससे ज्यादा रोजगार, स्वरोजगार के मौके बनेंगे। हाइवे और एक्स्प्रेसवे को बनाने में बड़ी संख्या में इंजीनियर्स और वर्कर्स की जरूरत पड़ती है। इससे सीमेंट, स्टील जैसे उद्योगों को बल मिलता है। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक इकाईयां बन रही हैं, जो रोजगार ला रही हैं। अच्छी सड़कों से उद्योगों को गति मिलती है।

एक्सप्रेसवे से उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी

द्वारका एक्सप्रेसवे को जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जो एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। पूरे पश्चिमी भारत में यह एक्सप्रेसवे, उद्योगों और एक्सपोर्ट को एक नई ऊर्जा देगा। मुख्यमंत्री इसके निर्माण के लिए दिन-रात काम करते रहे हैं, उसने राज्य में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर दिया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेक्टर 84 में आयोजित रैली के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में होलिस्टिक विजन के साथ बुनियादी ढांचे के विकास का काम शुरू किया है।

राजधानी के लोगों को असल लाभ अगस्त तक मिलेगा

प्रधानमंत्री ने सोमवार को हरियाणा की सीमा में पड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन कर दिया है, लेकिन दिल्ली को इसका असल फायदा अगस्त तक मिलने की उम्मीद है। जब दिल्ली की सीमा में शेष बचा एक्सप्रेसवे का 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा भी तैयार हो जाएगा। अभी सिर्फ पश्चिमी दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने-आने वाले लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे का लाभ मिलेगा। या फिर जो लोग द्वारका से मध्य और उत्तरी गुरुग्राम के हिस्सों में जाना चाहते हैं, लेकिन जैसे ही दिल्ली की सीमा में दिल्ली-जयपुर नेशनल स्थित शिव मूर्ति चौक तक 10 किलोमीटर का बचा हुआ हिस्सा भी बनाकर तैयार होगा तो लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

जाम खत्म करने की तैयारी : गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे स्टेट ऑफ द आर्ट प्रोजेक्ट है। दिल्ली-एनसीआर का जाम खत्म करने के लिए भी कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लगभग 65 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट किए जाने हैं, जिनमें से 35 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से हरियाणा को बहुत बड़ा फायदा होगा।

Previous Post

मशहूर फिल्म प्रोडयूसर धीरजलाल शाह का निधन

Next Post

हमारी शक्तियों में दखल नहीं दिया जा सकता, लोकसभा सचिवालय का SC को जवाब

Next Post
हमारी शक्तियों में दखल नहीं दिया जा सकता, लोकसभा सचिवालय का SC को जवाब

हमारी शक्तियों में दखल नहीं दिया जा सकता, लोकसभा सचिवालय का SC को जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In