• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एकबार में कितने मोदक खा सकते हैं, गुजरात में हुई लड्डू खाने की अनोखी प्रतियोगिता

एकबार में कितने मोदक खा सकते हैं, गुजरात में हुई लड्डू खाने की अनोखी प्रतियोगिता

September 8, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

एकबार में कितने मोदक खा सकते हैं, गुजरात में हुई लड्डू खाने की अनोखी प्रतियोगिता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 8, 2024
in गुजरात
Reading Time: 2 mins read
A A
0
एकबार में कितने मोदक खा सकते हैं, गुजरात में हुई लड्डू खाने की अनोखी प्रतियोगिता

जामनगर। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही शनिवार को गुजरात के जामनगर में एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ज्यादा से ज्यादा लड्डू खाने थे। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों (महिला, पुरुष और बच्चों) में हुई, जिसमें अलग-अलग विजेता घोषित हुए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के विजेता ने 12 लड्डू खाकर जीत हासिल की।

आयोजकों ने बताया कि इस साल प्रतियोगिता में कुल 49 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 33 पुरुष, 6 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उन्हें 100-100 ग्राम के लड्डू खाने होते हैं, जो कि शुद्ध घी और दूध से बनाए जाते हैं।

प्रतियोगिता में जामनगर के अलावा जम कंडोरना और जाम जोधपुर जैसे आसपास के इलाकों के लोगों ने भी आकर हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पिछले साल नवीन दवे ने 13 लड्डू खाकर इस प्रतियोगिता को जीता था और इस साल रावजी मकवाना ने 12 लड्डू खाकर जीत हासिल की। महिला वर्ग में पद्मिनी बेन गजेरा विजयी रहीं, जिन्होंने कुल 9 लड्डू खाए। बाल वर्ग में आयुष ठाकर विजेता रहे, जिन्होंने 5 लड्डू खाकर इस मुकाबले को जीता।

#WATCH | #GaneshChaturthi2024 | A unique competition is held to eat laddus which are offered to Lord Ganesha as Prasad, in Gujarat’s Jamnagar. The open Saurashtra Laddu competition has been organised every year for the last 15 years. pic.twitter.com/A24DcY6RR5

— ANI (@ANI) September 7, 2024

सौराष्ट्र लड्डू प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 15 सालों से हर साल किया जाता रहा है और हर साल इसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसे हर साल गणेशोत्सव पर ही आयोजित किया जाता है। दरअसल भगवान गणेश को मोदक यानी लड्डू अति प्रिय हैं और उन्हें भोग के रूप में भी इसे ही चढ़ाया जाता है, इसलिए उनके भक्तों के बीच भी लड्डू खाने की प्रतियोगिता रखी जाती है। वर्षों से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए जामनगर के ब्रह्मा सोशल ग्रुप ने इस साल भी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस तरह की प्रतियोगिता जामनगर के अलावा प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी होती हैं। पिछले साल राजकोट में हुई ऐसी ही एक अन्य प्रतियोगिता में 73 वर्षीय गोविंदभाई लूनगरिया ने 21 मिनट में 21 लड्डू खाकर प्रतियोगिता को जीता था। हैरानी की बात यह है कि इससे एक साल पहले यानी साल 2022 में भी गोविंदभाई लूनगरिया ने 23 लड्डू खाकर इस प्रतियोगिता को जीता था। राजकोट में हुई प्रतियोगिता में 100 ग्राम वजन के लड्डू दाल और पानी के साथ परोसे जाते हैं। जो लोग पहले पांच मिनट में पांच लड्डू खा लेते हैं, वे ही प्रतियोगिता के लिए योग्य माने जाते हैं। गोविंदभाई ने साढ़े तीन मिनट में पांच लड्डू खा लिए और अगले 17 मिनट में 16 लड्डू और खा लिए थे।

गणेशोत्सव दस दिवसीय उत्सव है, जिसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। आज यानी शनिवार से शुरू हुआ यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। यह उत्सव जिसे विनायक चतुर्थी या विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है, भगवान गणेश को ‘प्रथम पूजनीय भगवान’ और ‘बाधाओं को दूर करने वाले’ के रूप में पूजा जाता है। साथ ही उन्हें रिद्धी-सिद्धि देने वाला भी माना जाता है।

Previous Post

ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाज ने बना डाला रिकॉर्ड

Next Post

इस्तीफा सिर्फ दिखावा…ऑडिटर के इस्तीफे पर बायजू CEO ने किया रिएक्ट

Next Post
इस्तीफा सिर्फ दिखावा…ऑडिटर के इस्तीफे पर बायजू CEO ने किया रिएक्ट

इस्तीफा सिर्फ दिखावा...ऑडिटर के इस्तीफे पर बायजू CEO ने किया रिएक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In